Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में रिटायर शिक्षक से 15 लाख की ठगी:मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने का डर दिखाकर, पुलिस ने केस दर्ज किया

    1 hour ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां ढकवा नगर वार्ड निवासी एक सेवानिवृत्त शिक्षक से साइबर जालसाजों ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी देकर 15 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने इस संबंध में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित सेवानिवृत्त शिक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि 30 मार्च को उनके मोबाइल पर एक इंटरनेट कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए उन्हें सूचित किया कि उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया गया है और उन्हें पूछताछ के लिए कोलावा पुलिस मुख्यालय बुलाया गया है। सिंह ने अपनी 95 वर्षीय मां की देखभाल का हवाला देते हुए वहां जाने में असमर्थता जताई। इसके बाद, 2 अप्रैल को जालसाजों ने दोबारा कॉल किया और खुद को पुलिस के उच्चाधिकारी के रूप में पेश किया। उन्होंने जयप्रकाश सिंह को बताया कि उनके बैंक खातों से संदिग्ध लेन-देन हुए हैं और उनकी जांच चल रही है। ठगों ने उन्हें कोर्ट की कार्रवाई का डर दिखाया और इससे बचने के लिए पैसे ट्रांसफर करने को कहा। डरकर, पीड़ित जयप्रकाश सिंह ने जालसाजों के झांसे में आकर दो किश्तों में कुल 15 लाख रुपये उनके बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब उन्हें ठगी का अहसास हुआ, तो उन्होंने तत्काल ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई और साइबर थाने में इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AMU के पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष पर FIR:प्रॉक्टर पर लगाया सिक्योरिटी के पैसे न देने पर परेशान करने का आरोप
    Next Article
    अंबेडकरनगर में स्मार्ट मीटर लगाने पर इंजीनियरों से मारपीट:कोटेदार सहित 4 पर केस दर्ज, ईंट का टुकड़ा उठाकर मारने की कोशिश की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment