Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अनु मलिक ने आशा भोंसले के निधन पर शोक जताया:बुलंदशहर में बोले- आज मेरी मां दुनिया से चली गई, संगीत का एक युग समाप्त

    2 hours ago

    1

    0

    मशहूर सिंगर अनु मलिक रविवार को बुलंदशहर महोत्सव में आयोजित स्टार नाइट के लिए बुलंदशहर पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले दिग्गज गायिका आशा भोंसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। अनु मलिक ने कहा, "आज मेरी मां इस दुनिया से चली गई हैं।" उन्होंने आशा भोंसले को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए इसे संगीत की दुनिया के एक युग का अंत बताया। उन्होंने यह भी कहा कि आशा ताई का जाना उनके लिए एक भावुक क्षण है। संगीत जगत में आशा भोंसले के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। बॉलीवुड के संगीतकार अनु मलिक और अबु मलिक ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बुलंदशहर महोत्सव में आज शाम दोनों संगीतकार आशा भोंसले के गीतों से कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। अनु मलिक ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “आज ऐसा लग रहा है जैसे मेरी मां फिर से मुझसे दूर हो गई हों। आशा भोंसले सिर्फ एक गायिका नहीं थीं, बल्कि हमारे लिए एक संस्था थीं। उनका जाना संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।” अबु मलिक ने भी कहा कि आशा भोंसले का योगदान सदियों तक याद रखा जाएगा। उनकी आवाज़ में जो जादू था, वह कभी मिट नहीं सकता। देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में आशा भोंसले के चाहने वाले दुखी हैं। फिल्म इंडस्ट्री से लेकर आम जनता तक, हर कोई उन्हें अपनी-अपनी तरह से याद कर रहा है। अनु मलिक ने अंत में कहा, "आज मेरे लिए बहुत दुख का दिन है, मैंने अपनी मां जैसी शख्सियत को खो दिया है। उनका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहेगा।" अबु मलिक ने भी कहा कि आशा जी जैसी कलाकार सदियों में एक बार जन्म लेती हैं और उनका संगीत हमेशा जिंदा रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीसीटीवी निगरानी में होंगे हरदोई के चौराहे:मंत्री नितिन अग्रवाल ने विधायक निधि से दिए 34 लाख रुपए
    Next Article
    नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश, मेरठ-एटा से दो गिरफ्तार:4.88 लाख रुपए के नकली नोट और उपकरण बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment