Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Amitabh Bachchan की X पर ‘बच गए’ पोस्ट से हलचल, प्रशंसकों ने सुरक्षा से जोड़ा

    5 hours ago

    1

    0

    अभिनेता अमिताभ बच्चन की ओर से एक्स पर की गई दो शब्दों की गूढ़ पोस्ट ‘‘बच गए’’ ने प्रशंसकों के बीच अटकलों को जन्म दे दिया है जो इसके संभावित अर्थ को लेकर चर्चा कर रहे हैं। बच्चन को जवाब देने वाले कई प्रशंसकों ने उनसे इन शब्दों के पीछे का संदर्भ स्पष्ट करने का अनुरोध किया। उनकी इस पोस्ट को 13 लाख बार देखा गया और इसे कई बार रीपोस्ट किया गया है तथा इस पर कई प्रतिक्रियाएं आई हैं।कुछ प्रशंसकों ने बच्चन की पोस्ट को विदेश में रह रहे एक गैंगस्टर से जुड़े दो कथित शार्पशूटरों की गिरफ्तारी से जोड़कर देखा। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, उनमें से एक को मुंबई में अपना ठहराव बढ़ाने का निर्देश दिया गया था, ताकि वह बॉलीवुड के एक शीर्ष अभिनेता के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना को अंजाम दे सके। बाद में उस अभिनेता की पहचान अमिताभ बच्चन के रूप में हुई।आरोपियों की पहचान जालंधर निवासी विकास ठाकुर उर्फ विक्की (25) और पंजाब के तरनतारन निवासी दीपक सिंह उर्फ दीप के रूप में हुई है। विशेष प्रकोष्ठ ने खुफिया जानकारी के आधार पर दिल्ली और मुंबई में अलग-अलग अभियान चलाकर उन्हें गिरफ्तार किया। इस महीने की शुरुआत में, मुंबई पुलिस ने उस ईमेल के बाद हाई अलर्ट जारी किया था, जिसमें बंबई उच्च न्यायालय, बंबई शेयर बाजार (बीएसई), महालक्ष्मी रेसकोर्स और अमिताभ बच्चन के आवास जलसा में बम विस्फोट करने की धमकी दी गई थी।हालांकि, बाद में यह धमकी झूठी निकली। पुलिस को 23 अक्टूबर को भी इसी तरह का एक ईमेल मिला था। अभिनेता एक नवंबर को रविवार के दिन प्रशंसकों से मिलने के दौरान बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे नजर आए थे, लेकिन बाद में प्रशंसकों से मुलाकात के दौरान उन्होंने इसका इस्तेमाल नहीं किया।पिछले कुछ महीनों में बॉलीवुड की कई हस्तियों को धमकियां मिल चुकी हैं। जुहू में 18 अक्टूबर को दो हमलावरों ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ (36) की कार पर गोलियां चलाई थीं। अभिनेता को इस घटना में कोई खास चोट नहीं आई, जबकि उनके कार चालक और वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति (वीडियो ब्लॉगर) घायल हो गए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Azam Khan की गिरफ्तारी पर Allahabad HC सख्त, ED से मांगा जवाब
    Next Article
    फॉर्म-6, SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC में नया आवेदन, 48 सवालों की लिस्ट दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment