Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमित चंचल त्रिवेदी राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने:हरदोई में संगठन को मिलेगी नई मजबूती, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    2 hours ago

    2

    0

    राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने संगठन विस्तार के तहत अमित चंचल त्रिवेदी को हरदोई जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह घोषणा होते ही कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल देखा गया। समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की तथा नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। हरियावां क्षेत्र में भी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर उत्सव जैसा माहौल बनाया।स्थानीय लोगों का कहना है कि अमित चंचल त्रिवेदी के नेतृत्व में संगठन को जिले में नई दिशा मिलेगी। इससे जनसमस्याओं को लेकर आवाज़ और प्रभावी ढंग से उठाई जा सकेगी। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री तथा प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी ने इस नियुक्ति की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अमित चंचल त्रिवेदी के अनुभव, सक्रियता और संघर्षशील छवि को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन हरदोई जिले में मज़बूत होगा और आम जनता से जुड़ाव बढ़ेगा। अमित चंचल त्रिवेदी हरियावां निवासी हैं। वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय हीरा लाल त्रिवेदी के सुपौत्र तथा स्वर्गीय कमलाकांत त्रिवेदी के पुत्र हैं। सामाजिक और जनसरोकारों से जुड़े रहने के कारण क्षेत्र में उनकी पहचान एक सक्रिय व्यक्तित्व के रूप में रही है। नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष अमित चंचल त्रिवेदी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। बताया कि संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्होंने किसानों, युवाओं, मजदूरों और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई को और तेज करने का संकल्प लिया। साथ ही, जिले में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए अभियान चलाने की बात कही। कार्यकर्ताओं का मानना है कि अमित चंचल त्रिवेदी की नियुक्ति से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और जिले में संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    4 बच्चों की हत्या करने वाली मां का शव मिला:अम्बेडकरनगर में घर से 100 मीटर दूर नाले के पास पड़ी थी लाश, सुसाइड की आशंका
    Next Article
    IPL में गुजरात vs पंजाब:टॉस थोड़ी देर में होगा, टाइटंस के पास पिछली हार का बदला लेने का मौका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment