Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरावती में लव ट्रैप में फंसाकर 180 लड़कियों का शोषण:350 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले, आरोपी गिरफ्तार, प्रशासन ने घर पर बुलडोजर चलाया

    2 hours ago

    1

    0

    महाराष्ट्र में अमरावती जिले के परवाड़ा में 180 से ज्यादा नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज उर्फ तनवीर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सात दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। आरोपी के पास 350 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले हैं जिनसे वह लड़कियों को ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस ने बुधवार को परतवाड़ा में मोहम्मद अयाज के घर बुलडोजर चलाया। आरोपी के तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। लड़कियों को मुंबई और पुणे ले जाकर अश्लील वीडियो बनाए पुलिस के मुताबिक, आरोपी लड़कियों को "लव ट्रैप" में फंसाता था, उन्हें मुंबई और पुणे ले जाकर उनके अश्लील वीडियो बनाता था। इन वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल कर देह व्यापार के लिए मजबूर करता था। राज्यसभा सांसद अनिल बोंडे की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने ग्रामीण एसपी विशाल आनंद को ज्ञापन देकर मामले की जांच के लिए SIT बनाने की मांग भी की थी। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी व्हाट्सएप और स्नैपचैट ग्रुप के जरिए नाबालिग लड़कियों को निशाना बनाता था। वह उन्हें प्यार के जाल में फंसाकर अपने साथ ले जाता और फिर उनका शोषण करता था। बताया गया है कि वीडियो की जांच साइबर सेल को अब पुलिस यह जांच कर रही है कि ये वीडियो आरोपी ने अपने दोस्तों या किसी संगठित गिरोह के साथ शेयर किए थे या नहीं। इसी बीच, पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, इस डिवाइस में कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं, जिनकी जांच साइबर सेल की मदद से की जा रही है। इस मामले में स्थानीय मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग भी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों से पूरे समुदाय की छवि खराब होती है, इसलिए कड़ी कार्रवाई जरूरी है। आरोपी AIMIM में भी रहा वहीं, आरोपी का संबंध सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से भी बताया जा रहा है। उसके सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो और फोटो में वह पार्टी के कार्यक्रमों में नजर आता है और अमरावती के अध्यक्ष हाजी इरफान खान से पत्र लेते हुए दिखता है। हालांकि, मामला सामने आने के बाद उसके इंस्टाग्राम अकाउंट से कई वीडियो हटा दिए गए हैं। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह अभी साफ नहीं है कि इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं। ---------------------- ये खबर भी बने: टाटा सन्स चेयरमैन बोले- नासिक की घटना परेशान करने वाली:सीनियर अफसर से जांच करा रहे, TCS कैंपस में यौन उत्पीड़न, जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप हैं टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने TCS नासिक में लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को गंभीर और परेशान करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच सीनियर अफसर से कराई जा रही है और दोषियों पर सख्त एक्शन लेंगे। रविवार को अपनी पहली प्रतिक्रिया में कंपनी ने कहा था कि कंपनी में किसी भी तरह के उत्पीड़न के लिए ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति है। जैसे ही उसे मामले की जानकारी मिली, उसने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सबरीमाला मंदिर बोला-कोर्ट धार्मिक मान्यताओं पर फैसला नहीं दे सकती:कुछ लोगों का अधिकार पूरे समुदाय के अधिकारों पर हावी नहीं हो सकता
    Next Article
    पीएम ने लोगों से 9 संकल्प लेने की अपील की:कहा- पानी बचाएं, प्राकृतिक खेती करें: कर्नाटक में वोक्कालिगा समुदाय के मंदिर उद्घाटन किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment