Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में डूबे किशोर का शव पांच दिन बाद मिला:साइफन के पास से निकाला बॉडी, परिजनों-ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद तेज हुई थी तलाश

    6 hours ago

    2

    0

    अमरोहा के मंडी धनौरा क्षेत्र स्थित अख्तियारपुर मिलक गांव में रामगंगा पोषक नहर में डूबे 12 वर्षीय बालक आर्यंस का शव बुधवार को पांचवें दिन बरामद कर लिया गया। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नहर के साइफन के पास से शव को खोज निकाला। शव मिलने के साथ ही पिछले कई दिनों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया और परिजनों के साथ प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। मृतक आर्यंस, डिडौली थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर नूरी निवासी रवि कुमार का पुत्र था। वह अपने मामा आकाश के घर मिलक अख्तियारपुर में रहकर कक्षा 6 में पढ़ाई कर रहा था। बीते शुक्रवार को वह अपनी नानी के साथ खेत पर गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान उसने अचानक नहर में छलांग लगा दी और ग्रामीणों के पहुंचने से पहले ही गहरे पानी में समा गया। देखिए खबर से जुड़ी तस्वीरें… ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद तेज हुई थी तलाश घटना के बाद से ही प्रशासन द्वारा लगातार तलाश अभियान चलाया जा रहा था, लेकिन चार दिनों तक कोई सफलता नहीं मिल पाई। इससे नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार को बिजनौर-बदायूं स्टेट हाईवे पर रामपुर तगा पुलिस चौकी के पास जाम लगा दिया था। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के युवा नेता गुरमीत सिंह चंचू भी मौके पर पहुंचे और नहर का पानी बंद कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था कि यदि शव बरामद नहीं हुआ, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम शैलेश कुमार दुबे और सीओ अंजलि कटारिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि 24 घंटे के भीतर शव बरामद कर लिया जाएगा, जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया। बालक का शव साइफन के पास से बरामद हुआ इसके बाद प्रशासन ने तलाश अभियान तेज कर दिया। एसडीएम शैलेश कुमार दुबे और नायब तहसीलदार योगेश कुमार लोधी लगातार घटनास्थल पर मौजूद रहे और एनडीआरएफ टीम के साथ समन्वय बनाकर अभियान चलाया। आखिरकार बुधवार दोपहर करीब 2 बजे एनडीआरएफ को सफलता मिली और बालक का शव साइफन के पास से बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं परिजन गहरे सदमे में हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में खाई में गिरा ट्रैक्टर, पिता की मौत:बेटे की बाईं आंख बाहर आई, ब्रेक फेल होने से हादसा
    Next Article
    मऊ में रोडवेज बस चालक से मारपीट:दो युवकों ने की पिटाई, पुलिस ने संभाली स्थिति, दो को हिरासत में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment