Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में खाई में गिरा ट्रैक्टर, पिता की मौत:बेटे की बाईं आंख बाहर आई, ब्रेक फेल होने से हादसा

    7 hours ago

    2

    0

    श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका नौ वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, तेलियन पुरवा निवासी 30 वर्षीय पवन कुमार अपने बेटे ऋषभ (9) के साथ ट्रैक्टर से जा रहे थे। रास्ते में अचानक ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पानी से भरी खाई में पलट गया। हादसे में पिता-पुत्र दोनों ट्रैक्टर के नीचे दब गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को सीधा कर दोनों को बाहर निकाला। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पवन कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल ऋषभ की हालत गंभीर बनी हुई है। उसकी एक आंख बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्मार्ट मीटर समस्याओं पर डीएम की अध्यक्षता में बैठक:बुलंदशहर में किसानों-उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी गईं, समाधान का आश्वासन
    Next Article
    अमरोहा में डूबे किशोर का शव पांच दिन बाद मिला:साइफन के पास से निकाला बॉडी, परिजनों-ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद तेज हुई थी तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment