Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी का युवक आतंकी साजिश में गिरफ्तार:पिता बोले- बेटा मुंबई में काम करता है, छुट्‌टी पर घर आया था, एटीएस ले गई

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश एटीएस ने पाकिस्तान से संचालित आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए बाराबंकी के बदोसराय थाना क्षेत्र के किंतूर निवासी दानियाल अशरफ को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था और संवेदनशील प्रतिष्ठानों व पुलिस ठिकानों पर हमले की साजिश से जुड़ा हुआ था। एटीएस के मुताबिक, आरोपी का संपर्क पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी, आबिद जट्ट और हम्माद से था। इनके निर्देश पर देश में स्लीपर सेल के तौर पर युवाओं को तैयार करने और रेकी कर हमले की योजना बनाई जा रही थी। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों में वीडियो कॉल, वॉयस नोट और संदिग्ध चैट सामने आए हैं, जिनमें देश विरोधी गतिविधियों की बात की गई है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी द्वारा एक पुलिस स्टेशन की रेकी कर उसकी लोकेशन और वीडियो साझा किया गया था। साथ ही हमले को अंजाम देने के लिए हथियार और पैसे की मांग भी की गई थी। एटीएस ने आरोपी के पास से देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी को उसके गांव किंतूर से ही हिरासत में लिया गया, जिसके बाद एटीएस की कार्रवाई तेज हुई। इस कार्रवाई के बाद बाराबंकी में भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। बदोसराय क्षेत्र के गांव में स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने इस पूरे मामले को लेकर अलग पक्ष रखा है। आरोपी के पिता ने बताया कि उनका बेटा मुंबई में काम करता था और हाल ही में घर लौटा था। उनके मुताबिक, एटीएस टीम घर आई और उसे साथ ले गई, शुरुआत में उन्हें बताया गया कि किसी अन्य मामले में पूछताछ करनी है। परिवार ने इस पूरे घटनाक्रम पर हैरानी जताई है।फिलहाल एटीएस इस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है, जबकि बाराबंकी पुलिस भी हर पहलू पर नजर बनाए हुए है। इस कार्रवाई को समय रहते एक बड़ी साजिश को नाकाम करने के रूप में देखा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति से विवाद के बाद महिला हाईटेंशन-लाइन टावर पर चढ़ी:रायबरेली में 2 घंटे तक चला ड्रामा, पुलिस के समझाने पर उतरी
    Next Article
    MPL में 5 गोल से टॉप पर मेरठ स्पोर्टिंग:स्पार्टन एफसी को 5-0 से हराया, मुख्य अतिथि अजय कनौजिया ने बढ़ाया हौसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment