Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमूल्या वर्मा ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में किया टॉप:अकबरपुर की छात्रा ने 471 अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान पाया

    3 hours ago

    2

    0

    यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। जनपद में डॉ. अशोक कुमार स्मारक इंटर कॉलेज, अकबरपुर की छात्रा अमूल्या वर्मा ने 471 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है। अमूल्या वर्मा ने बताया कि उनके पिता राम निहाल वर्मा एक चिकित्सक हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। अमूल्या दो बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी हैं। उनकी छोटी बहन रेंचल वर्मा ने इसी वर्ष हाई स्कूल की परीक्षा में प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। अपनी सफलता के बारे में अमूल्या ने बताया कि वह प्रतिदिन 5-6 घंटे पढ़ाई करती थीं और हर दिन के लिए एक लक्ष्य निर्धारित करती थीं। उन्होंने कहा कि उनकी बहन पढ़ाई में उनका साथ देती थी और दोनों बहनों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा रहती थी। अमूल्या ने आगे चलकर डॉक्टर बनने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। अमूल्या का मानना है कि नियमित पढ़ाई के माध्यम से ही किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की जेलों से परीक्ष्रा देकर बंदिया ने किया कमाल:हाईस्कूल में 98.53 और इंटर में 84.44 प्रतिशत रहा परिणाम
    Next Article
    अर्जित गुप्ता ने हाईस्कूल में किया जिला टॉप:95.33% अंक के साथ हासिल की सफलता, इंजीनियर बनकर करेंगे समाज सेवा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment