Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में युवक ने की आत्महत्या:मां बाहर गई थी, घर लौटी तो बेटा फंदे पर लटकते हुए मिला

    5 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के गंभीरपुरा इलाके में एक युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसकी मां किसी काम से बाहर गई थी। घर लौटी तो देखा बेटा फंदे पर लटका हुआ था। उसने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा मृतक की पहचान गंभीरपुरा निवासी सुमित शर्मा (26) के रूप में हुई है। वह अपनी माता सुनीता के साथ रहता था। बताया गया है कि लगभग तीन साल पहले सुमित के पिता परिवार छोड़कर चले गए थे, जिसके बाद सुमित ही अपनी माँ का एकमात्र सहारा था। सुमित अचल ताल स्थित एक स्टेशनरी की दुकान पर काम करता था, जबकि उसकी माँ भी मेहनत-मजदूरी कर घर चलाने में सहयोग करती थी। मृतक के परिजनों ने जानकारी दी और बताया कि, सुमित की माँ रात्रि ड्यूटी पर थीं। जब वह काम खत्म कर घर लौटीं, तो उन्होंने अपने बेटे का शव फंदे से लटका हुआ पाया। इस घटना से परिवार और इलाके में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर थाना सासनी गेट प्रभारी राजीव परमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। थाना प्रभारी राजीव परमार ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मृत्यु के कारणों की जाँच की जा रही है तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में पिकअप ने दो बुजुर्गों को कुचला, VIDEO:सहजनवा में ई-रिक्शे से टकराकर पिकअप मौके से फरार, हादसे में तीन अन्य घायल
    Next Article
    फिरोजाबाद में गहराया पेयजल संकट:5 दिन से खराब ट्यूबवेल, लोगों ने किया प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment