Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में पानी के टैंक में डूबकर मासूम की मौत:अतरौली के कायस्थान गांव में खेलते समय हुआ हादसा

    3 hours ago

    2

    0

    अलीगढ़ के अतरौली कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर कायस्थान गांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां शनिवार शाम नलकूप की कुंडी में डूबने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी प्रवीण कुमार पुत्र नन्नू सिंह मजदूरी करते हैं। उनका तीन वर्षीय बेटा माधव उर्फ कान्हा शनिवार शाम करीब पांच बजे गांव के बच्चों के साथ खेलते हुए घर से कुछ दूरी पर स्थित पूर्व प्रधान राजवीर सिंह के नलकूप पर पहुंच गया। खेलते समय माधव किसी तरह नलकूप की कुंडी में गिर गया। नलकूप के मालिक राजवीर सिंह उस समय अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे। जब वे नलकूप पर पहुंचे, तो उन्होंने बालक को कुंडी में पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत शोर मचाया और बालक को आनन-फानन में बाहर निकाला। घटनास्थल पर परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। बालक को तत्काल डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर डॉ. रवींद्रपाल, रूप सिंह पहलवान और वीरपाल प्रधान सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। माधव अपनी दो बहनों के बीच इकलौता बेटा था। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। वहीं, कोतवाली प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है, लेकिन अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में विनय कटियार बोले- ममता को हटाना जरूरी:कहा- भाजपा को मेहनत करनी पड़ेगी, पश्चिम बंगाल की सत्ता का रास्ता कठिन
    Next Article
    बागपत में भाकयू (अखंड) का बागपत में संगठन विस्तार:डॉ. इरफान अली जिमाना के ग्राम अध्यक्ष नियुक्त, 15 नए सदस्य जुड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment