Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में 5.20 लाख मतदाताओं के नाम कटे:फाइनल लिस्ट में अब 24.10 लाख वोटर्स, बड़े पैमाने पर हुआ नाम सुधार और विलोपन

    2 hours ago

    1

    0

    ​अलीगढ़ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब मतदाताओं की नई और अंतिम तस्वीर साफ हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर उन्हें मतदाता सूची की सॉफ्ट और हार्ड कॉपी सौंपी। वर्तमान में जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 24,10,173 दर्ज की गई है। ​5.20 लाख नाम हटे, फिर 1.33 लाख नए पात्र जुड़े ​उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि इस बार सूची के शुद्धिकरण पर विशेष जोर दिया गया। अभियान की शुरुआत से पहले जिले में कुल 27,96,379 मतदाता थे। 6 जनवरी को ड्राफ्ट रोल प्रकाशित हुआ था। इसके बाद अपात्र और दोहरे नामों को हटाने के बाद यह संख्या 5,20,189 घटकर 22,76,190 रह गई थी। इसके बाद चले विशेष अभियान में बूथ स्तर पर बीएलओ और ईआरओ द्वारा की गई सुनवाई के बाद 1,33,983 नए पात्र मतदाता जोड़े गए, जिससे अब अंतिम आंकड़ा 24 लाख के पार पहुंचा है। ​विधानसभा वार जानें कितने मतदाता ​प्रकाशन के बाद अब जिले की सातों विधानसभा सीटों की स्थिति स्पष्ट है। सबसे ज्यादा मतदाता अतरौली और इगलास क्षेत्र में हैं। ​खैर में अब कुल 3,56,103 मतदाता हैं। ​बरौली विधानसभा में 3,44,136 वोटर पंजीकृत हैं। ​अतरौली में मतदाताओं की संख्या 3,58,548 है। ​छर्रा में 3,40,647 मतदाता हैं। ​कोल में कुल 3,42,818 वोटर दर्ज किए गए हैं। ​अलीगढ़ शहर में मतदाताओं की संख्या 3,10,603 है। ​इगलास में अब 3,57,318 मतदाता सूची में शामिल हैं। ​शिकायतों का 100% निस्तारण ​जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता और निष्पक्षता बरती गई है। ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से प्राप्त सभी दावों और आपत्तियों का शत-प्रतिशत निराकरण कर दिया गया है। बैठक में मौजूद भाजपा, सपा, बसपा और सीपीआईएम के पदाधिकारियों ने भी पुष्टि की कि उन्हें संशोधित सूची प्राप्त हो गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में वकीलों का तालाबंदी विरोध प्रदर्शन:SDM ट्रांसफर की मांग तेज, अराजक तत्वों के आरोप पर बवाल
    Next Article
    कांग्रेस नेताओं ने फूंका असम के सीएम का पुतला:मल्लिकार्जुन खड़गे पर टिप्पणी का मऊ में विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment