Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में मरीज को पानी पिलाने पर तीमारदार- नर्स भिड़े:जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में स्टाफ को पीटा, डॉक्टर हड़ताल पर गए

    4 hours ago

    2

    0

    अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (जेएनएमसी) मरीज को पानी पिलाने पर तीमारदार और चिकित्सकीय स्टाफ आपस में भिड़ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। सूचना मिलते ही जूनियर डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ काम बंद कर बाहर आ गए। हंगामा करने लगे। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे काम नहीं करेंगे। ट्रॉमा सेंटर में इलाज बंद होने पर मरीज दर्द से कराहने लगे। परिजन ने डॉक्टरों से काफी देर तक मिन्नतें की लेकिन उन्होंने इलाज करने से मना कर दिया। जिसके बाद 10 से अधिक मरीजों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। तब जाकर उनकी जान बची। मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को मेडिकल के लिए ले गई। हड़ताल अभी भी जारी है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला परिजन पानी पिलाना चाहते थे, डॉक्टर ने मना किया था भूदेव खैर के रहने वाले हैं। तबीयत बिगड़ने पर रविवार को उन्हें ​सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार- मेडिकल कारणों से मरीज को पानी पिलाने से मना किया गया था। लेकिन परिजन जिद पर अड़े थे। उन्होंने रात में करीब 10 बजे स्टाफ नर्स शोभा हैरी से मरीज को पानी पिलाने के लिए कहा। स्टाफ नर्स ने मेडिकल कारणों का जिक्र करते हुए मना कर दिया। इससे तीमारदार भड़क गए। वे मरीज को जबरन पानी पिलाने लगे। नर्स ने रोका तो परिजन उग्र हो गए। उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। डॉक्टरों और स्टाफ के साथ मारपीट नर्स ने शोर मचाया तो वहां पर पैरामेडिकल स्टाफ और डॉक्टर आ गए। आरोप है कि तीमारदार उन्हें देखते ही नाराज हो गए। डॉ. चंदन, डॉ. तौकीर, डॉ. शिवेंदु, नर्स शोभा हैरी और रिफाकत के साथ मारपीट की। इसकी सूचना मिलते ही वहां पर मेडिकल स्टाफ का जमावड़ा लगा गया। इससे डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ भड़क गए। वे काम छोड़कर बाहर आ गए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे काम नहीं करेंगे। गंभीर हालत में 10 को किया रेफर डॉक्टरों के हड़ताल करने पर ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीज वार्ड में तड़पने लगे। उन्हें तड़पते देख परिजन ने डॉक्टरों से इलाज की गुहार लगाई लेकिन वे नहीं माने। रात 11:30 बजे तक 10 से अधिक मरीजों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। तब जाकर उनकी जान बची। मारपीट करने वाले तीमारदारों के मरीज को अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। बैठक में नहीं बनी सहमति घटना की जानकारी मिलने पर रात में ही रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (RDA) ने बैठक बुलाई। अस्पताल प्रशासन के साथ देर रात तक बैठक चली, लेकिन काम शुरू करने पर सहमति नहीं बन पाई। RDA की मांग है कि मारपीट करने वाले तीमारदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अस्पताल में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को सुरक्षा मुहाई कराई जाए। अस्पताल प्रशासन सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहा है ताकि हमलावरों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा सके। ​ प्रॉक्टर बोले -मेडिकल सेवाएं जल्द होंगी बहाल एएमयू के प्रॉक्टर प्रो. नवेद खान ने बताया कि मरीज को पानी देने से मना करने पर तीमारदारों ने मारपीट की। इससे मेडिकल स्टाफ हड़ताल पर चले गए हैं। उनसे बातचीत करने काम शुरू कराने की कोशिश की जा रही है। जल्द मरीजों का इलाज शुरू कराया जाएगा। ये खबर भी पढ़ें… जेई ने बेटे को VIDEO कॉल कर फांसी लगाई:रामपुर में 10 साल का बेटा रोते हुए बोला- पापा को मम्मी बहुत परेशान करती थी यूपी में रामपुर में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इससे पहले उन्होंने बड़े भाई के पास रह रहे अपने 12 साल के बेटे को वीडियो कॉल किया। फूट-फूट कर रोने लगे। फिर फंदे पर लटककर जान दे दी। बेटा भागकर ताऊ के कमरे में पहुंचा। मोबाइल देखकर चौंक पड़े। उन्होंने तुरंत भाई साथी कर्मचारियों को फोन किया। साथी भागकर मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़ा तो जेई को फंदे से झूलता पाया। नजदीकी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ की मतदाता सूची से 8 लाख वोटर कटे:अब 31.30 लाख मतदाता, 9 विधानसभा में 3.5 लाख नए वोटर जुड़े
    Next Article
    उन्नाव में पुरानी रंजिश में पड़ोसियों का हमला:महिला व बच्चों समेत 9 लोग घायल, कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment