Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में पुरानी रंजिश में पड़ोसियों का हमला:महिला व बच्चों समेत 9 लोग घायल, कार्रवाई की मांग

    1 hour ago

    2

    0

    उन्नाव के मौरावां थाना क्षेत्र के लोकइया खेड़ा मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि दबंग पड़ोसियों ने एक परिवार के घर में घुसकर मारपीट की, जिसमें महिला और बच्चों सहित नौ लोग घायल हो गए। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, लोकइया खेड़ा निवासी पीड़ित परिवार का अपने पड़ोसियों से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपी बच्चन लाल, भूरे, नन्हें, बबलू, सौरभ, शुभम और सरवन अपने करीब आठ अज्ञात साथियों के साथ पीड़ित के घर पहुंचे। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा। मारपीट में परिवार के नौ सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौरावां ले जाया गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने मौरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि अस्पताल में घायलों को समय पर उपचार नहीं मिला और चिकित्सीय व्यवस्था संतोषजनक नहीं थी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़ितों ने मौरावां थाने पहुंचकर नामजद आरोपियों सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और शिकायत के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए शांति बनाए रखने की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते क्षेत्र में पहले भी विवाद हो चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में मरीज को पानी पिलाने पर तीमारदार- नर्स भिड़े:जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में स्टाफ को पीटा, डॉक्टर हड़ताल पर गए
    Next Article
    दाखिले में अब दस्तावेज नहीं बनेगा बाधा:आधार और जन्म प्रमाण पत्र के बिना भी मिलेगा प्रवेश, शासन का ऐतिहासिक फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment