Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में फायरिंग करने वाले पर FIR:गोली चलाने का VIDEO सामने आया, आरोपी की तलाश

    16 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में पिस्टल से खुलेआम हवाई फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में काले-सफेद रंग की हाफ शर्ट पहने एक युवक पिस्टल से फायरिंग करता नजर आ रहा है। मामला गांधी पार्क थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। X पर पोस्ट हुआ वीडियो पुलिस के अनुसार, 21 नवंबर को X (पूर्व में ट्विटर) पर प्रदीप कुमार नाम के अकाउंट से यह वीडियो पोस्ट किया गया था। इसमें एक व्यक्ति पिस्टल से हवाई फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। पोस्ट में घटना को गांधी पार्क क्षेत्र का बताया गया। पुलिस ने वीडियो का स्क्रीनशॉट साक्ष्य के तौर पर तहरीर के साथ लगाया है। BNS और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज उपनिरीक्षक अमित रावत की तहरीर पर गांधी पार्क थाने में FIR संख्या 565/2026 दर्ज की गई है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 और आयुध अधिनियम की धारा 25 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सुमित कुमार को सौंपी गई है। वीडियो से आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस FIR में आरोपी का नाम और पता अज्ञात दर्ज है। पुलिस वीडियो के आधार पर फायरिंग करने वाले युवक की पहचान करने में जुटी है। साथ ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर जू में स्नेक हाउस बंद:50 से ज्यादा सांप 100 दिन बिना खाना-पानी रहेंगे, ठंड में हाइबरनेशन से नहीं करते शिकार
    Next Article
    आलोक सिंह बन सकते हैं यूपीपीएससी के अध्यक्ष:संजय श्रीनेत 21 नवंबर को हो गए रिटायर, जल्द होगी अध्यक्ष की नियुक्ति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment