Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, किशोर की मौत:बरेली में अलीगंज-बिशारतगंज मार्ग पर हुआ हादसा, एक साथी घायल

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर पंकज की मौत हो गई। यह घटना 13 अप्रैल को दोपहर लगभग 3 बजे अलीगंज-बिशारतगंज मार्ग पर हुई, जब एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल चला रहा उसका साथी राजा घायल हो गया। मृतक पंकज (15) पुत्र हरिओम, थाना भमौरा के पडरी गांव का निवासी था। घायल राजा भी हरिओम का पुत्र बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही अलीगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएससी मजगामा भेजा। सीएससी मजगामा में डॉक्टरों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में 16 अप्रैल को रोजगार मेला:300 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और वेतन, 18 से 40 वर्ष के उम्मीदवार पात्र
    Next Article
    कासगंज में ओलावृष्टि से खराब हुई फसल:भारतीय किसान यूनियन ने 7 दिन में मुआवजे की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment