Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से गठबंधन तोड़ा:पार्टी बोली- मुसलमानों की गरिमा पर सवाल बर्दाश्त नहीं, बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेंगे

    6 hours ago

    2

    0

    असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) ने हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) से गठबंधन तोड़ लिया है। दोनों पार्टियों ने 25 मार्च को पश्चिम बंगाल चुनाव साथ लड़ने की घोषणा की थी। अब AIMIM चुनाव में अकेले उतरेगी। AIMIM के X हैंडल पर लिखा गया- हुमायूं कबीर के हालिया खुलासों ने यह दिखा दिया है कि बंगाल के मुसलमान कितने असुरक्षित हैं। AIMIM ऐसे किसी भी बयान से खुद को नहीं जोड़ सकती, जिसमें मुसलमानों की निष्ठा या ईमानदारी पर सवाल उठाए जाएं। पोस्ट में लिखा गया कि आज से AIMIM ने कबीर की पार्टी के साथ अपना गठबंधन खत्म करने का फैसला लिया है। बंगाल के मुसलमान देश के सबसे गरीब, उपेक्षित और दबे-कुचले समुदायों में शामिल हैं। दशकों तक तथाकथित धर्मनिरपेक्ष शासन रहने के बावजूद उनके लिए कोई ठोस काम नहीं किया गया। बंगाल में 23- 29 अप्रैल को वोटिंग, तमिलनाडु में 23 अप्रैल को सिंगल फेज में मतदान बंगाल में वोटिंग दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगा, जबकि तमिलनाडु में सभी सीटों पर 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। भाजपा आज पश्चिम बंगाल के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा शाह पश्चिमी मेदिनीपुर में जनसभा और खड़गपुर में रोड शो करेंगे। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के तहत गुरुवार को असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में वोटिंग खत्म हुई। 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अनंत अंबानी को सेलेब्स ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं:सलमान ने बताया प्रेरणादायक इंसान, शाहरुख बोले- अच्छे काम करते रहो, रणवीर ने गाना गाया
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:गगनयान मिशन के लिए श्रीहरिकोटा में दूसरा इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट पूरा, पिछले टेस्ट में पैराशूट-आधारित डीसेलरेशन सिस्टम देखा गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment