Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अग्निकांड में शहीद फायर कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई:एटा में अग्निशमन सेवा सप्ताह का हरी झंडी दिखाकर हुआ शुभारंभ

    4 hours ago

    1

    0

    एटा स्थित फायर स्टेशन पर अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अग्निकांड में शहीद हुए फायर कर्मियों की शहादत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे और अपर पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह स्मृति दिवस 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर हुए अग्निकांड की याद में मनाया जाता है। उस घटना में एक मालवाहक जहाज में लगी आग बुझाते समय 66 अग्निशमन कर्मी शहीद हो गए थे। अधिकारियों ने इन बलिदानियों के शौर्य और पराक्रम को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया इस दौरान "अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह" की भी शुरुआत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा, योगेन्द्र सिंह ने फायर स्टेशन में हरी झंडी दिखाकर सप्ताह का शुभारंभ किया। दमकल कर्मियों ने एक जागरूकता यात्रा निकालकर लोगों को आग से बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि आग लगने पर घबराए बिना उपलब्ध संसाधनों से ही आग पर काबू पाया जा सकता है और थोड़ी सी सावधानी से बड़ी घटनाओं को रोका जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री प्रशांत सिंह राणा, प्रतिसार निरीक्षक श्री किशनलाल गौतम सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नशे में धुत ई-रिक्शा चालक ने किया हंगामा:मुजफ्फरनगर में बीच चौराहे पर जाम लगाकर राहगीरों से की बदसलूकी, रिक्शा घसीटकर ले गया
    Next Article
    90 लाख रुपए की ग्राम सभा भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई:चरागाह और खेल मैदान के रूप में दर्ज थी, SDM बोले- अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment