Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    90 लाख रुपए की ग्राम सभा भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई:चरागाह और खेल मैदान के रूप में दर्ज थी, SDM बोले- अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं

    4 hours ago

    1

    0

    औरैया के तहसील सदर क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सभा की 1.226 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया है। इस भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 90 लाख रुपए बताया गया है। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में राजस्व टीम ने की। चारागाह की जमीन को किया था कब्जा ग्राम इकौरापुर में खसरा संख्या 822 (0.765 हेक्टेयर) राजस्व अभिलेखों में चरागाह के रूप में दर्ज थी, जबकि खसरा संख्या 908 (0.461 हेक्टेयर) खेल के मैदान के रूप में दर्ज थी। हर्ष मिश्रा नामक व्यक्ति ने इन दोनों भूमियों पर अवैध रूप से फसल बोकर कब्जा कर रखा था। जेसीबी से हटाया गया अतिक्रमण प्रशासन की ओर से पूर्व में अतिक्रमणकारी को नोटिस जारी कर कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, नोटिस के बावजूद कब्जा नहीं छोड़ा गया। इसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की मदद से अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। SDM बोले- अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं राजस्व टीम की इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहा, जिससे पूरे अभियान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा ने बताया कि ग्राम सभा की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों में भय का माहौल देखा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अग्निकांड में शहीद फायर कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई:एटा में अग्निशमन सेवा सप्ताह का हरी झंडी दिखाकर हुआ शुभारंभ
    Next Article
    BHU की रिसर्च टीम ने बनाई स्ट्रॉबेरी-फोर्टिफाइड दही:हार्ट के पेशेंट के लिए फायदेमंद; प्रो. दिनेश चंद्र राय बोले- ये 31वां इंटरनेशनल जर्नल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment