Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच

    16 hours ago

    2

    0

    (सज्जाद हुसैन) इस्लामाबाद, 20 सितंबर पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर जारी चिंताओं के बीच शनिवार को उनकी चिकित्सकीय जांच की गई। एक मीडिया रिपोर्ट से यह जानकारी मिली। इमरान खान (73) वर्ष 2023 से जेल में बंद हैं, जब भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था।वर्तमान में वह रावलपिंडी स्थित उच्च सुरक्षा वाली अडियाला जेल में बंद हैं। ‘जियो न्यूज’ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सरकारी संस्था ‘पाकिस्तान आयुर्विज्ञान संस्थान’ (पीआईएमएस) की एक विशेष टीम ने पूर्व क्रिकेटर से नेता बने खान की चिकित्सकीय जांच की। रिपोर्ट के अनुसार, खान की व्यापक स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल और आंखों की जांच भी शामिल थी।रिपोर्ट में कहा गया कि पीआईएमएस के एक चिकित्सक के नेतृत्व में टीम ने जांच की, जबकि अडियाला जेल अस्पताल के चिकित्सा कर्मचारियों ने भी इस दौरान सहायता की। खान ने आंखों से जुड़ी समस्या की शिकायत की है और चिकित्सा उपचार के लिए उन्हें कई बार पीआईएमएस ले जाया जा चुका है। खान के समर्थकों का आरोप है कि उचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई है।हालांकि, जेल अधिकारियों ने इस आरोप को खारिज कर दिया है। अप्रैल 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के बाद सत्ता से हटने के बाद से खान को कई कानूनी मामलों का सामना करना पड़ा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Lahore में Imran Khan की बहन Aleema Khan हिरासत में, 30 दिन की कैद का आदेश
    Next Article
    Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment