Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ABVP के सवाल, आग लगने की घटना का जिम्मेदार कौन:पदाधिकारियों ने निदेशक को सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच कमेटी की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    काशी हिंदू विश्वविद्यालय के तहत संचालित चिकित्सा विज्ञान संस्थान (IMS) के सर सुंदरलाल अस्पताल परिसर में स्थित गोदाम में शनिवार सुबह आग लग गई। भीषण आग की घटना ने संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। यह घटना न केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि भविष्य में संभावित बड़े हादसों की चेतावनी भी देती है। वहीं, इस घटना को लेकर ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने कहा आग लगने से लाखों रुपये की सामग्री जलकर नष्ट हो गई। गोदाम में गैस सिलेंडर एवं अन्य ज्वलनशील पदार्थों की उपस्थिति के कारण स्थिति और भी भयावह हो सकती थी। अच्छी बात यह थी कि पास में संचालित कक्षाओं से छात्रों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इसके पहले भी हो चुकी है आगजनी की घटना BHU इकाई के उपाध्यक्ष विश्वास त्रिपाठी ने कहा कि, “यह पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व भी परिसर में इस प्रकार की आगजनी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनकी जांच के लिए समितियों का गठन किया गया था, लेकिन उनकी रिपोर्ट एवं सिफारिशों को सार्वजनिक नहीं किया गया और न ही उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया। यह प्रशासन की घोर उदासीनता को दर्शाता है।” अभाविप ने इस पूरे प्रकरण को गंभीर लापरवाही का परिणाम बताते हुए प्रशासन से तत्काल प्रभाव से ठोस कदम उठाने की मांग की है। परिषद ने स्पष्ट किया कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में इससे भी अधिक गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं, जिनकी जिम्मेदारी पूर्णतः प्रशासन की होगी। बीएचयू इकाई के सह मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि, “प्रशासन को अविलंब जांच समिति गठित कर दोषियों की पहचान करते हुए कठोरतम कार्रवाई करनी चाहिए।” ABVP की है यह प्रमुख मांगें
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में हड्डी रोगियों को जागरूक किया:'पेशेंट अवेयरनेस कैंप' में बीमारियों से बचने के उपाय बताए
    Next Article
    आगरा हिट एंड रन केस में अलीगढ़ नंबर की कार:पश्चिमपुरी के पास रात को युवक को मारी थी टक्कर, CCTV से पता लगा नंबर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment