Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अभ्युदय योजना की मुफ्त कोचिंग के लिए कल से आवेदन:लखनऊ के 9 सेंटर पर होगा संचालन, प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा दाखिला

    2 hours ago

    2

    0

    मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत वर्ष 2026-27 सत्र के लिए निशुल्क कोचिंग में आवेदन प्रक्रिया 2 मई से शुरू होगी। अभ्यर्थी 12 जून तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र वर्किंग डे में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, LU के ओएनजीसी भवन और राजधानी के विभिन्न अभ्युदय केंद्रों से प्राप्त कर जमा किए जा सकेंगे। योजना के तहत सिविल सेवा सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। चयन प्रवेश परीक्षा, मेरिट और साक्षात्कार के आधार पर होगा। चयनित अभ्यर्थियों की कक्षाएं जुलाई से शुरू होंगी। स्मार्ट क्लास की सुविधा भी रहेगी मौजूद रायबरेली में अभ्युदय योजना प्रभारी राम बरन सिंह के अनुसार प्रशिक्षण केंद्रों पर स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही हिंदी और अंग्रेजी माध्यम की किताबें भी छात्रों को उपलब्ध कराई जाएंगी। इन परीक्षाओं की होगी तैयारी लखनऊ में यहां संचालित हो रहे कोर्स सेंटर सिविल सेवा की कोचिंग लखनऊ विश्वविद्यालय ओएनजीसी भवन, डायट निशातगंज, कालीचरण पीजी कॉलेज, नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला कॉलेज, महाराजा बिजली पासी राजकीय पीजी कॉलेज, राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास बीकेटी, ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, सीबी गुप्ता बीएसएस महाविद्यालय और मंगलादेवी जूनियर हाईस्कूल कैंट में संचालित होगी। NDA-CDS की तैयारी के लिए मंगलादेवी जूनियर हाईस्कूल कैंट केंद्र बनाया गया है। वहीं, NEET-JEE की कोचिंग नेशनल पीजी कॉलेज में कराई जाएगी। न्यायिक सेवा की तैयारी सिटी एकेडमी लॉ कॉलेज, चिनहट में होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा नेता बोला- यूपी पुलिस मैं मरने जा रहा:परिवार वालों को भी वॉट्सएप पर ऑडियो भेजा, कानपुर में ससुराल के बाहर जान दी
    Next Article
    महामंडलेश्वर ने विधवा से 10 लाख के जेवर हड़पे:गाजियाबाद में फ्लैट पर गहने उतरवाए; बेटे को सरकारी नौकरी का लेटर थमाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment