Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अभिषेक पावरप्ले में टी-20 के हाईएस्ट स्कोरर:विराट कोहली के 10 शतकों की बराबरी की; रोहित के फास्टेस्ट सेंचुरी का रिकॉर्ड तोड़ा

    8 hours ago

    1

    0

    भारत ने तीसरे टी-20 में अफगानिस्तान को 127 रन से हरा दिया। दिल्ली में खेले गए मुकाबले में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने 108 रन बनाए। उन्होंने इस पारी के दौरान कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। अभिषेक टी-20 इंटरनेशनल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। इसके साथ ही उन्होंने ओवरऑल टी-20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीयों में विराट कोहली की बराबरी की। दोनों के नाम 10 शतक हैं। इसके अलावा उन्होंने 30 गेंद पर शतक लगाकर रोहित शर्मा के फास्टेस्ट सेंचुरी का भारतीय रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इस मैच में बने टॉप-9 रिकॉर्ड्स के बारे में पढ़िए… 1. अभिषेक पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी अभिषेक ने दिल्ली में पावरप्ले के 6 ओवर में 22 गेंदों पर नाबाद 76 रन बनाए। यह पुरुष टी-20 इंटरनेशनल में पावरप्ले में किसी बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है। पुर्तगाल के कुलदीप घोलिया 74 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 2. अभिषेक ने सबसे तेज शतक का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ा अभिषेक सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। उन्होंने रोहित शर्मा के 2017 में 35 गेंद पर लगाए सेंचुरी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने फुल मेंबर देशों में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। यह रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा और न्यूजीलैंड के फिन एलेन के नाम था। दोनों ने 33-33 गेंद में यह कारनामा किया था। 3. अभिषेक ने विराट कोहली के 10 शतकों की बराबरी की अभिषेक सभी टी-20 में कुल मिलाकर 10 शतक लगा चुके हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीयों में विराट कोहली की बराबरी कर ली। 4. भारत के नाम सबसे ज्यादा 200+ स्कोर भारत ने टी-20 में 53वीं बार 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया। टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ 20 ओवर में 7 विकेट पर 221 रन बनाए। साउथ अफ्रीका 31 बार यह कारनामा कर चुकी है। 5. भारत 10वीं बार 100+ रन से जीता भारत ने पुरुष टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 100 या उससे ज्यादा रन की जीत के रिकॉर्ड की बराबरी की। टीम ने 10वीं बार 100 रन या उससे बड़ी जीत दर्ज की है। कनाडा ने भी इतनी बार ही यह कारनामा किया है। 6. भारत ने पहली बार पावरप्ले में 100 रन बनाए भारत ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 100 रन बनाए। भारत ने पहली बार यह कारनामा किया। इससे पहले टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 2025 में वानखेड़े स्टेडियम पर 1 विकेट पर 95 रन बनाए थे। 7. अभिषेक ने छठी बार 20 या कम गेंद पर फिफ्टी लगाई अभिषेक ने मुकाबले 16 गेंद पर फिफ्टी लगाई। उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में छठी बार 20 या उससे कम गेंद पर फिफ्टी लागई है। इस मामले में वे वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे आगे हैं। यह टी-20 में भारत के लिए पांचवी सबसे तेज फिफ्टी भी है। युवराज सिंह पहले स्थान पर हैं, जिन्होंने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ डरबन में 12 गेंद पर अर्धशतक लगाया था। 14 गेंद के साथ अभिषेक ही दूसरे नंबर पर हैं। 8. अभिषेक ने पारी में 11 छक्के लगाए अभिषेक भारत के लिए टी-20 की एक पारी में सबसे छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ एक पारी में 13 छक्के लगाए थे। अब दिल्ली की उनकी 11 छक्कों वाली यह पारी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। 9. अभिषेक ने इस साल 96 छक्के लगाए अभिषेक इस साल सभी टी-20 मिलाकर 96 छक्के लगा चुके हैं। जो एक साल में किसी भारतीय द्वारा लगाए दूसरे सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है। पहले स्थान पर भी उन्हीं का नाम है। उन्होंने 2025 में 108 छक्कों का रिकॉर्ड बनाया था। ---------------------------------------------------- मैच की यह खबर भी पढ़े… भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक ने 108 रन बनाए, सैमसन की फिफ्टी; नीतीश-बिश्नोई को 3-3 विकेट भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी-20 में 127 रन से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 221 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 14.1 ओवर में 94 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप कर ली। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM मोदी के जन्मदिन पर बॉलीवुड सेलेब्स की बधाई:सलमान बोले- जन्मदिन मुबारक हो PM साहब; शाहरुख और अक्षय समेत कई एक्टर्स ने दी शुभकामनाएं
    Next Article
    पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत Vs जापान:एशियन गेम्स के विमेंस क्वार्टर फाइनल में आज मुकाबला; सुबह 10:30 बजे से मुकाबला

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment