Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अभिनेता सुनील शेट्टी ने की उत्तराखंड पुलिस की तारीफ:चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की सराहना की, दिव्य परमार्थ गंगा आरती में हुए शामिल

    4 hours ago

    2

    0

    अभिनेता सुनील शेट्टी तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहे। उन्होंने चारधाम यात्रा के दौरान उत्तराखंड पुलिस की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से एसएसपी श्वेता चौबे की निगरानी और बेहतर यातायात प्रबंधन को उल्लेखनीय बताते हुए कहा कि भारी संख्या में श्रद्धालुओं के बावजूद व्यवस्था सुचारु बनी हुई है। मुनिकीरेती क्षेत्र से गुजरते हुए सुनील शेट्टी ने पुलिस की सक्रियता, आधुनिक तकनीकों के उपयोग और यात्रियों के प्रति सहयोगात्मक रवैये की तारीफ की। ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल और यात्रियों को लगातार मार्गदर्शन देना, इन सभी प्रयासों को उन्होंने सराहनीय बताया। इससे पहले सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना शेट्टी ने पावन गंगा तट पर आयोजित दिव्य परमार्थ गंगा आरती में भाग लेकर मां गंगा का आशीर्वाद लिया। परमार्थ निकेतन में आयोजित इस आरती के दौरान आचार्यों और ऋषिकुमारों ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं पुष्पमालाओं से उनका स्वागत किया। सुनील शेट्टी ने की उत्तराखंड पुलिस की तारीफ अभिनेता सुनील शेट्टी ने वीडियो जारी कर कहा कि अभी में ऋषिकेश में हूं। चारधाम की यात्रा शुरू हो चुकी है। हम हमेशा सुनते आ रहे हैं कि ट्रैफिक बहुत होता है और भीड़-भाड़ बहुत होता है, वैसा कुछ नहीं है। थाना मुनिकीरेती की पुलिस ने बहुत ही अच्छा बंदोबस्त किया है। एसएसपी श्वेता चौबे स्वयं मौके पर रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं। पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीकों का भी उपयोग किया जा रहा है, जिसमें ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी शामिल है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अगले साल चारधाम यात्रा पर आएंगे सुनील शेट्टी उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए पुलिसकर्मी मार्गदर्शन और सहायता के लिए हर समय उपलब्ध हैं। उत्तराखंड पुलिस 'अतिथि देवो भवः' की भावना के साथ यात्रियों को सुरक्षित और सहज यात्रा अनुभव प्रदान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस प्रशासन ने आमजन और यात्रियों से यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। सुनील शेट्टी ने इन व्यवस्थाओं की प्रशंसा की और कहा कि वह अगले साल चारधाम यात्रा पर आएंगे। भारतीय संस्कृति पर दिया संदेश दौरे के पहले दिन सुनील शेट्टी परमार्थ गंगा आरती में भाग लिया। सुनील शेट्टी ने कहा कि मां गंगा भारत की आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक विरासत की प्रतीक है। उन्होंने भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त करते हुए युवाओं से अपनी जड़ों और मूल्यों से जुड़े रहने का आह्वान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने जन सुनवाई में शिकायतें सुनीं:कहा- समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता, कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया
    Next Article
    'उसका लैब टेस्ट करवाओ', 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग देख डरा पाकिस्तान

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment