Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली विश्वविद्यालय की अर्थशास्त्री ने सीएम योगी की तारीफ की:बोलीं- बीमारू राज्य के टैग से मिली मुक्ति, एक्सप्रेस-वे और एयरपोर्ट से ग्लोबल पहचान बन रही

    1 hour ago

    1

    0

    दिल्ली विश्वविद्यालय की अर्थशास्त्री प्रो. दीप्ति तनेजा के मुताबिक, यूपी अब अपनी पुरानी पहचान छोड़कर एक जीवंत और संकल्पशील राज्य बन चुका है। जेवर में बन रहा एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा और एक्सप्रेस-वे का बढ़ता जाल महज स्टील और कंक्रीट के ढांचे नहीं हैं, बल्कि यह उस सामूहिक आकांक्षा की जीत है जो दशकों से दबी हुई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी सोच ने इसे साकार कर दिखाया है। आंकड़ों ने दी गवाही, तीसरी सबसे बड़ी ताकत बना प्रदेश कुछ साल पहले तक उत्तर प्रदेश का नाम आते ही मन में अव्यवस्था, पलायन और जातिवाद की राजनीति की तस्वीर उभरती थी। लेकिन आज आंकड़े सच्चाई बयां कर रहे हैं। साल 2017 में राज्य की जीडीपी करीब 13.30 लाख करोड़ रुपये थी, जो आज बढ़कर 36 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। यूपी ने खुद को देश की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में मजबूती से स्थापित कर लिया है। सरकार ने साल 2027 तक एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का जो लक्ष्य रखा है, वह कोई हवाई दावा नहीं बल्कि जमीन पर बिछाई जा रही विकास की बुनियाद का हिस्सा है। सड़कों पर दौड़ रही अवसरों की रफ्तार जब राज्य में एक्सप्रेस-वे बनते हैं, तो उन पर सिर्फ गाड़ियां नहीं बल्कि अवसरों की आवाजाही होती है। आज देश के कुल एक्सप्रेस-वे का 55 प्रतिशत हिस्सा अकेले उत्तर प्रदेश में है। 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़कर नई क्रांति लाने वाला है। इसके साथ ही पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे भी विकास की धमनियों की तरह काम कर रहे हैं। जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट करीब 29 हजार हेक्टेयर में फैला है, जिसकी क्षमता सालाना 7 करोड़ यात्रियों को संभालने की होगी। यह प्रोजेक्ट यूपी को वैश्विक मैप पर एक स्वतंत्र पहचान दिलाएगा। जनसंख्या अब बन रही है आर्थिक शक्ति 25 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश के लिए सबसे बड़ी चुनौती पलायन थी। अब डिफेंस कॉरिडोर और औद्योगिक क्लस्टर जैसी योजनाओं के जरिए इस जनशक्ति को आर्थिक ताकत में बदला जा रहा है। जब राज्य का युवा बाहर जाने के बजाय अपने ही जिले में रोजगार देखने लगता है, तो यह सबसे बड़ा सामाजिक बदलाव है। लखनऊ और कानपुर में दौड़ती मेट्रो ने न केवल यातायात आसान किया है, बल्कि वहां के नागरिकों के आत्मसम्मान को भी बढ़ाया है। आज दुनिया भर के निवेशक यूपी को एक सुरक्षित और कनेक्टेड गंतव्य मान रहे हैं, जो प्रदेश के भविष्य के लिए एक मजबूत नींव साबित होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोहाली में देह व्यापार का भंडाफोड़:होटल से यूपी और बिहार की तीन युवतियां रेस्क्यू, पुलिस ने 4 आरोपी पकड़े
    Next Article
    पूर्वी यूपी जियो के रिकॉर्ड 1.68 लाख नए कनेक्शन:मार्च में सबसे ज्यादा नए ग्राहक जुड़े, एयर फाइबर ने बदली इंटरनेट की रफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment