Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने जन सुनवाई में शिकायतें सुनीं:कहा- समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता, कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया

    5 hours ago

    2

    0

    जालौन के उरई कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जिससे लोगों को त्वरित राहत मिली। जन सुनवाई में बड़ी संख्या में लोगों ने भूमि विवाद, राजस्व प्रकरण, पेंशन, आवास और चिकित्सा सहायता सहित विभिन्न समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि किसी भी शिकायत को केवल औपचारिकता न समझा जाए, बल्कि प्राथमिकता के आधार पर उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जन समस्याओं का समाधान ही प्रशासन की वास्तविक कसौटी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिन प्रकरणों का तत्काल निस्तारण संभव नहीं है, उनके लिए समयसीमा निर्धारित कर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, शिकायतकर्ता को प्रगति की नियमित जानकारी भी दी जाए। जन सुनवाई के दौरान कई फरियादियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान होने से लोगों में संतुष्टि का भाव देखा गया। डीएम ने इस अवसर पर कहा कि जन सुनवाई केवल शिकायतें सुनने का मंच नहीं है, बल्कि यह आमजन के विश्वास को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जन सुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर सुशासन की भावना को और सुदृढ़ किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिचार्ज न कराने पर बंद पड़े 22 हजार स्मार्ट मीटर:दक्षिणांचल शिविर लगा कर लोगों को करेगा जागरूक
    Next Article
    अभिनेता सुनील शेट्टी ने की उत्तराखंड पुलिस की तारीफ:चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की सराहना की, दिव्य परमार्थ गंगा आरती में हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment