Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिचार्ज न कराने पर बंद पड़े 22 हजार स्मार्ट मीटर:दक्षिणांचल शिविर लगा कर लोगों को करेगा जागरूक

    6 hours ago

    2

    0

    आगरा जिले में 22 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बिजली गुल है। रिचार्ज नहीं कराने से आपूर्ति नहीं हो सकी। अब इन उपभोक्ताओं को जागरूक करने और बिल वसूली के लिए दक्षिणांचल अभियान शुरू करने जा रहा है। 114 उपखंडों पर शिविर लगाए जाएंगे। हालांकि प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई जाएगी। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के आगरा जोन में 4.52 लाख उपभोक्ता हैं। 1.70 लाख उपभोक्ताओं के घर पुराने की जगह स्मार्ट मीटर लगाए गए थे। 14 मार्च से 24 अप्रैल तक इनमें 1.42 लाख उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। मुख्य अभियंता कपिल सिंधवानी ने बताया कि 1.42 लाख में 1.15 लाख स्मार्ट मीटर रिचार्ज कराने के बाद विद्युत आपूर्ति निर्बाध हो रही है। करीब 22 हजार उपभोक्ताओं ने रिचार्ज नहीं कराया है। उन्होंने बताया कि ऊर्जा मंत्री के नए आदेश के तहत जो स्मार्ट मीटर रिचार्ज नहीं करने पर तीन दिन बंद हो रहे थे, उन्हें अब 30 दिन की मोहलत मिल गई है। मैनुअल बिलिंग बंद है। स्मार्ट मीटर उपभोक्ता अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कराएं। बिल व मीटर संबंधी सभी जानकारियां मोबाइल पर मिलेंगी। शिविर के दौरान विद्युत कर्मी घर-घर दस्तक करेंगे। चोरों ने उड़ाए ट्रांसफॉर्मर के फ्यूज सुलहकुल नगर में चोरों ने ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ा दिए। इससे सुबह पांच घंटे आपूर्ति बाधित रही। क्षेत्रीय लोगों ने टोरंट से शिकायत की। टीम जब जांच के लिए पहुंची तो फ्यूज नहीं मिले। जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि फ्यूज चोरों की तलाश में टीम लगाई हैं। सीसीटीवी फुटेज से जांच कराई जा रही है। गर्मी में बढ़ा विद्युत भार भीषण गर्मी में एसी चालू होने से दक्षिणांचल से लेकर टोरंट पावर तक के लोड में इजाफा हो रहा है। दक्षिणांचल के विद्युत भार में 1100 किलोवॉट की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, टोरंट पावर के आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। मई और जून में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। ऐसे में विद्युत भार और बढ़ने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुन्नौर विधानसभा सीट जनता की पहली पसंद बनी सपा:भाजपा से अजीत राजू, बसपा से आरिफ अली बने पसंदीदा उम्मीदवार; जानिए MLA की स्थिति
    Next Article
    डीएम ने जन सुनवाई में शिकायतें सुनीं:कहा- समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता, कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment