Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित, पुलिसकर्मी लाइन हाजिर:अंबेडकर जयंती पर फैला तनाव, LIU पर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश

    3 hours ago

    2

    0

    अंबेडकरनगर जिले के महरुआ थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में अंबेडकर जयंती के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा बिना प्रशासनिक अनुमति के स्थापित किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद गांव में काफी देर तक तनाव और विवाद की स्थिति बनी रही, जिसे नियंत्रित करने में स्थानीय पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने महरुआ थाने में तैनात उपनिरीक्षक पूजा और सिपाही अश्विनी यादव को लाइन हाजिर कर दिया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि इस पूरे प्रकरण में स्थानीय स्तर पर सतर्कता की कमी रही, जिसके कारण बिना अनुमति के प्रतिमा स्थापित कर दी गई और स्थिति बिगड़ गई। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी इसके अलावा, लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं। खुफिया तंत्र की लापरवाही को देखते हुए एलआईयू के उपनिरीक्षक रामसूरत के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है, लेकिन पुलिस प्रशासन भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सतर्कता बनाए हुए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में गांधी तिराहे का सौंदर्यीकरण पूरा:सांसद साक्षी महाराज और डीएम ने किया लोकार्पण, महिलाओं के लिए पिंक बूथ बना
    Next Article
    सुलतानपुर में सड़क किनारे युवती को शव मिला:मॉर्निंग वॉक पर निकलने ग्रामीणों ने देखा, शिनाख्त करवाने में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment