Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में 139 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त:विश्व टीबी दिवस पर प्रधानों को मिलेगा सम्मान, 899 पंचायतों में चला विशेष अभियान

    2 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर। जिले ने क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। यहां की 139 ग्राम पंचायतों को आधिकारिक तौर पर टीबी मुक्त घोषित किया गया है। विश्व टीबी दिवस के अवसर पर मंगलवार को टांडा मार्ग स्थित लोहिया भवन सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर इन पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा। जिले की कुल 899 ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य विभाग और जिला पंचायती राज विभाग ने संयुक्त रूप से टीबी रोग खोज अभियान चलाया। इस दौरान संभावित मरीजों की जांच, दवा और काउंसिलिंग की गई। अभियान के परिणामस्वरूप 139 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित की गई हैं। 3 साल से मरीज नहीं, प्रधानों को मिलेगा विशेष सम्मान इनमें सात ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जहां पिछले तीन वर्षों से कोई टीबी मरीज नहीं मिला है, जबकि आठ पंचायतों में दो साल से कोई मरीज नहीं पाया गया। इन पंचायतों के प्रधानों को स्वर्ण और रजत कोटेड गांधी प्रतिमाएं दी जाएंगी। वहीं, 124 पंचायतों में एक साल से कोई टीबी मरीज नहीं मिला है। इन सभी का घर-घर जाकर सत्यापन किया गया है। सफलता दर 94%, मंडल में दूसरा स्थान टीबी उपचार की सफलता दर में अंबेडकरनगर मंडल में दूसरे स्थान पर है। जिले में यह दर 94 प्रतिशत दर्ज की गई है। वर्तमान में जिले में 2,865 टीबी मरीज हैं, जिन्हें अधिकारी, कर्मचारी और सामाजिक संगठनों द्वारा गोद लेकर इलाज कराया जा रहा है। ईंट भट्ठों और मलिन बस्तियों में फोकस स्वास्थ्य विभाग का अभियान अब गांवों के साथ-साथ ईंट भट्ठों पर काम करने वाले श्रमिकों, मलिन बस्तियों और अनाथालयों में भी चलाया जा रहा है, ताकि टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को तेजी से हासिल किया जा सके। टीबी मुक्त घोषित पंचायतों में अकबरपुर की 13, बसखारी 8, टांडा 14, रामनगर 12, कटेहरी 12, भियांव 25, भीटी 10, जहांगीरगंज 21 और जलालपुर 23 पंचायतें शामिल हैं। सम्मान समारोह की तैयारियां पूरी जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि मंगलवार को लोहिया भवन में आयोजित कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और 139 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाराजगंज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न:महाअभियान के तहत कार्यकर्ताओं को संगठन की जानकारी दी गई
    Next Article
    देवरिया में आशा वर्कर्स का प्रदर्शन:2019 से लंबित भुगतान पर नाराजगी, कहा- समस्याएं न सुलझीं तो आंदोलन होगा तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment