Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम:पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित, डॉक्टर ने बताया संविधान के शिल्पी

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और संकायों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रज्जू भैया संस्थान में पोस्टर, प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और डॉ. अंबेडकर के जीवन, विचारों तथा उनके सामाजिक योगदान को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। सफल प्रतिभागियों को 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर की जयंती पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता टी.डी. कॉलेज के विधि संकाय के डॉ. रमेश चंद्र यादव ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को महान समाज सुधारक, विधिवेत्ता और भारतीय संविधान का शिल्पकार बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन दर्शन समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों पर आधारित था। उन्होंने समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव और अस्पृश्यता के खिलाफ संघर्ष करते हुए दलितों, वंचितों और कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम माना था। श्रमिकों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा में भी उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा। उनके विचार आज भी एक न्यायपूर्ण, समतामूलक और लोकतांत्रिक समाज के निर्माण के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। सभी कार्यक्रमों का संचालन डॉ. नितेश जायसवाल ने किया। इस अवसर पर डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. रामांशु सिंह, सौरभ सिंह, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. मंगला यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में तारकोल के बढ़ते दामों को लेकर प्रदर्शन:मुख्य अभियंता को दिया मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन, रेट कम ना होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी
    Next Article
    केमिस्ट गरीब का डॉक्टर होता है:देवरिया में शलभ मणि त्रिपाठी बोले- दवा व्यवसायियों के कार्यक्रम में दिया बयान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment