Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकर जयंती की अनुमति नहीं मिली:महोबा में 12 ग्रामीण पाबंद, पूर्व मंत्री ने प्रशासन पर उठाए सवाल

    3 hours ago

    2

    0

    महोबा जिले के बरभौली गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाने की अनुमति न मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की गलत रिपोर्ट के कारण प्रशासन ने आयोजन में बाधा डाली है और शांतिपूर्ण कार्यक्रम के बजाय 12 लोगों को पाबंद कर दिया गया है। पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ने भी इस मामले में प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। खन्ना थाना क्षेत्र के बरभौली गांव के शिवपाल, देवेंद्र, संजय और मनीष सहित दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत पत्र दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से शांतिपूर्ण तरीके से बाबा साहेब की जयंती और जुलूस निकालते आ रहे हैं, जिसमें सभी समुदायों का सहयोग रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कार्यक्रम की अनुमति के लिए उप जिलाधिकारी को दो बार प्रार्थना पत्र दिया था। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने जानबूझकर गलत आख्या रिपोर्ट लगाई। पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि गांव की गलियां खराब हैं और वहां विरोध की स्थिति बन सकती है, जबकि ग्रामीणों का दावा है कि आज तक किसी भी कार्यक्रम में कोई अव्यवस्था नहीं हुई है। ग्रामीण देवेंद्र ने बताया कि उन्हें अनुमति मिलना तो दूर, पुलिस ने गांव के 12 लोगों को बेवजह पाबंद कर दिया है। गांव में साल 2002 से लगातार जयंती मनाई जा रही है, लेकिन इस वर्ष प्रशासन इसमें अड़चनें डाल रहा है।इस मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। सपा नेता और पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ग्रामीणों के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबा साहेब की जयंती अब एक जन-त्योहार बन चुकी है, जो समता और न्याय का संदेश देती है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब जिले में धारा 144 लागू नहीं है, तो किस आधार पर 12 लोगों को पाबंद किया गया। पूर्व मंत्री ने शासन से अपील की है कि वे अपनी जिद छोड़कर ग्रामीणों को अनुमति दें। ग्रामीणों को सुरक्षा मुहैया कराएं और आयोजन की अनुमति दें। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में यह भी कहा कि बाबा साहेब के अनुयायियों को रोकना लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार आएगी तो गली-मोहल्ले में बाबा साहब की जयंती की परमिशन दी जाएगी, यदि कोई जिला अधिकारी,पुलिस अधीक्षक परमिशन नहीं देगा तो उसे दंडित भी दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईशन पुल पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान:मैनपुरी में चेतावनी के साथ हटाई गईं दुकानें, दोबारा करने पर होगी कड़ी कार्रवाई
    Next Article
    अंबेडकरनगर में गेहूं के खेत में लगी आग:10 बीघा फसल जलकर राख, किसानों ने की मुआवजे की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment