Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आंधी-बारिश से बदला मौसम, 9.4 डिग्री लुढ़का पारा:दो दिन तक बादल छाए रहेंगे, चार व पांच मई को बारिश की संभावना

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर में आंधी और बारिश ने भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी है। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 9.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। 3.4 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई है। 4 व 5 मई को एक बार फिर बारिश की संभावना है। सीएसए के वेदर स्टेशन के अनुसार बुधवार को जहां शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं गुरुवार को यह घटकर 30.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य तापमान से 8.2 डिग्री कम रहा। सुबह तेज हवा और बारिश के कारण वातावरण में ठंडक घुल गई, जिससे दिनभर गर्मी का असर काफी कम रहा। सूरज की तपिश रही कम हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकली, लेकिन सूरज की तपिश पहले जैसी तेज नहीं रही। सड़कों पर निकलने वाले लोगों को लू और झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिली। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों की आवाजाही सामान्य दिखी। रात में भी राहत दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले एक-दो दिन तक मौसम में राहत बनी रह सकती है, हालांकि बीच-बीच में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। लगातार पड़ रही गर्मी के बीच अचानक बदले मौसम ने शहरवासियों को राहत दी है। फिलहाल सामान्य रहेंगे तापमान मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले दिनों में सुबह से नरम धूप के निकलने के साथ बादल भी छा सकते हैं। दिन के तापमानों में क्रमिक चढ़ाव होने की संभावना है। तापमान सामान्य से कम या आसपास रह सकते है। चार व पांच मई को हल्की बारिश की संभावना है। धूप निकलने से उमस भरी गर्मी बनी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में श्रमिकों के लिए आज हेल्थ कैंप लगेगा:तीन कॉलसेंटर बनाए गए, सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
    Next Article
    पश्चिम बंगाल में मतगणना से पहले BJP ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, स्ट्रैटेजी समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment