Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आम आदमी पार्टी ने किया वाराणसी में स्मार्ट-मीटर का विरोध:चौकाघाट विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन, बोले- स्मार्ट मीटर सबसे बड़ा स्मार्ट चीटर

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के चौकाघाट विद्युत उपकेंद्र पर रविवार को आम आदमी पार्टी ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने नारेबाजी की और स्मार्ट मीटर को रोकने की डिमांड की। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मुकेश सिंह ने कहा - स्मार्ट मीटर से आम जनता को परेशान किया जा रहा है। हम इसका हर हाल में विरोध करते रहेंगे। क्योंकि इसका बिल मनमाने तरीके से लिया जा रहा है। सरकार इसे तत्काल बंद करे क्योंकि ये स्मार्ट तरीके से लोगों से चीटिंग कर रहा है। देखिए प्रदर्शन की तीन तस्वीरें… चौकाघाट विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन स्मार्ट मीटर को लेकर अब विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है। इसी क्रम में वाराणसी के चौकाघाट स्थित 132केवी नगरी विद्युत वितरण खंड चतुर्थ पर आम आदमी पार्टी ने स्मार्ट मीटर के पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने स्मार्ट मीटर की व्यवस्था को तत्काल बंद करने की बात कही। इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा स्मार्ट मीटर; स्मार्ट चीटर है। ऐसे में सरकार को इसे तत्काल बंद करते हुए वापस लेना चाहिए। स्मार्ट मीटर को बंद करे सरकार आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मुकेश सिंह ने बताया - आज पूरे उत्तर प्रदेश में हम लोग प्रत्येक जिले में विद्युत कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे हैं। स्मार्ट मीटर की विसंगतियों से सभी परेशान हैं। ऐसे में हमारी सरकार से मांग है कि सरकार इसे तत्काल बंद करे और इसे वापस ले ताकि आम जनता सुकून से जी सके। जबतक राहत नहीं जारी रहेगा विरोध मुकेश सिंह ने कहा - आज पुलिस ने हमें विरोध करने से मना कर रही और हमें रोक रही है। तो हम सरकार को बताना चाहते हैं कि हम किसी के डराने से डरेंगे नहीं और सरकार जब तक इसे वापस नहीं लेगी और बंद नहीं करेगी हम विरोध करते रहेंगे। आम आदमी पार्टी स्मार्ट मीटर जी आजकल स्मार्ट चीटर बना हुआ है। उसे बंद करवाने के लिए सड़क से संसद तक विरोध करेगी। स्मार्ट मीटर बना हुआ है स्मार्ट चीटर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय परिषद् के सदस्य देवकांत वर्मा ने बताया - स्मार्ट मीटर; मीटर नहीं स्मार्ट चीटर है। आम जनता बिल जमा कर रही है। उसके बावजूद उसका बिल बढ़कर आ रहा है। लगातार आम जनता परेशान है और साहब और अधिकारी एसी कमरों में सो रहे हैं। आज हमें पुलिस ने रोकने की कोशिश की है लेकिन जब तक आम आदमी पार्टी इस मीटर को बंद नहीं करवा लेगी वो चुप नहीं बैठेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में ठंडी हवा से सुहाना हुआ मौसम:5°C तक लुड़का तापमान, सोमवार को आंधी के साथ बारिश के आसार
    Next Article
    मां के संस्कार से बनेगी प्रतिभावान पीढ़ी:कानपुर में भावी माताओं को गर्भ संस्कार के दिए टिप्स, अखिल विश्व गायत्री परिवार के कार्यक्रम में 200 महिलाएं पहुंची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment