Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आकाश आनंद का मंच पर मायावती जैसा रुतबा:सोना जड़ी पगड़ी, चांदी का मुकुट पहनाया; मंच पर सिर्फ एक सोफा रखा

    17 hours ago

    1

    0

    बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद का रविवार को कानपुर में मायावती जैसा रुतबा नजर आया। मंच के बीचों-बीच बड़ा सोफा रखा गया था, जबकि उसके पीछे कुर्सियां लगाई गई थीं। समर्थकों ने आकाश को सोना जड़ी पगड़ी और 3 मुकुट पहनाए। आकाश ने बिल्हौर विधानसभा सीट से अवधेश कोरी को चुनाव लड़ाने का ऐलान किया। आकाश आनंद ने कहा कि चुनाव में वोट डालने से पहले जनता को सरकार के कामकाज का आकलन करना चाहिए। यूपी में कई दलों के नेता जनता को गुमराह करने आएंगे। कोई गुजरात से आएगा, कोई मठ से तो कोई सैफई से, लेकिन हम इसी प्रदेश के लोग हैं और जनता के बीच रहकर उनकी बात करते हैं। आकाश शिवराजपुर स्थित रामसहाय इंटर कॉलेज में रैली में बोल रहे थे। 2 तस्वीरें देखिए… मायावती की राजनीतिक यात्रा का जिक्र, बोले- मजदूर की बेटी भी सत्ता तक पहुंच सकती है आकाश आनंद ने मायावती की राजनीतिक यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि वो चार बार यूपी की मुख्यमंत्री रहीं। वह लोकसभा और राज्यसभा की सदस्य भी रहीं। उनकी यात्रा साबित करती है कि मजदूर की बेटी भी लखनऊ की सत्ता तक पहुंच सकती है। उन्होंने कहा कि वह इस मिशन की जिम्मेदारी आखिरी सांस तक निभाने की कोशिश करते रहेंगे। मजदूरों ने कानपुर बनाया, लेकिन उनकी बस्तियां नहीं चमकीं आकाश आनंद ने कानपुर के औद्योगिक इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि इस शहर को मजदूरों ने बनाया है। कानपुर कभी कपड़ा और चमड़ा उद्योग का बड़ा केंद्र था। देश और प्रदेश के लोगों का खून-पसीना इस मिट्टी में मिला है। जिन कामों को कोई करना नहीं चाहता था, उन्हें मजदूरों ने किया। उनकी मेहनत से शहर चमका, लेकिन मजदूरों की बस्तियां नहीं चमक सकीं। विज्ञापनों पर 7 हजार करोड़ खर्च, युवाओं को नौकरी नहीं आकाश आनंद ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता कहती है कि काम का तो पता नहीं, लेकिन विज्ञापन बहुत देखे हैं। होर्डिंग में जनता नहीं रहती, लोग अपने घरों में रहते हैं। सरकार ने अपनी कमियां छिपाने के लिए विज्ञापनों पर 7 हजार करोड़ रुपए खर्च कर दिए, लेकिन सरकारी पदों को भरने के लिए पैसा नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2 करोड़ से ज्यादा युवा रोजगार की तलाश में हैं। युवाओं की नौकरी पाने की उम्र निकल रही है और पेपर लीक की जांच पूरी नहीं हो पा रही है। सरकार को अपने पैरों पर खड़ा युवा नहीं चाहिए, बल्कि राशन की लाइनों में खड़ा युवा चाहिए। महिला अपराध और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा आकाश आनंद ने महिला अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर भी प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपी में हत्या और महिला अपराध के मामले चिंता का विषय बने हुए हैं। आरोपियों को पकड़ने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय अलग-अलग तरह के वीडियो दिखाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा चाहिए, वीडियो नहीं। जनता ऐसा माहौल चाहती है, जहां बेटियां बिना डर के घर से निकल सकें। फीता काटते ही सड़क टूटने लगी आकाश आनंद ने कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि करीब 4 हजार करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी सड़क की स्थिति सरकारी दावों की पोल खोल रही है। कानपुर से लखनऊ 45 मिनट में पहुंचाने का दावा किया गया था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यहां पहले फीता काटा जाता है और फिर सड़क टूटने लगती है। गड्ढों को जोड़कर एक्सप्रेसवे तैयार होने की घोषणा कर दी जाती है। दोनों डिप्टी सीएम को बताया शोकेस के शोपीस आकाश आनंद ने दोनों उपमुख्यमंत्रियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी को ब्राह्मण तो किसी को पिछड़े समाज का प्रतिनिधि बताया जाता है। सुनने में अच्छा लगता है कि सभी को हिस्सेदारी मिल रही है, लेकिन सुनवाई किसकी होती है? उन्होंने कहा कि दोनों डिप्टी सीएम को पद और बंगला तो दिया गया, लेकिन फाइलों पर चलने वाली कलम नहीं दी गई। यह हिस्सेदारी नहीं, बल्कि शोकेस में रखे शोपीस की तरह है। मायावती ने जिसे कुर्सी दी, उसे फैसले लेने का अधिकार भी दिया। सपा-कांग्रेस पर संविधान के नाम पर वोट लेने का आरोप आकाश आनंद ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में संविधान की किताब दिखाकर वोट लिया गया, लेकिन अब जनता काम का हिसाब मांग रही है। उन्होंने कांग्रेस पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को चुनाव में हराने और सरकार में रहते हुए उन्हें भारत रत्न न देने का आरोप लगाया। कहा कि वीपी सिंह सरकार ने बाबा साहब को भारत रत्न दिया और मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू की, जिसके बाद भाजपा ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। उन्होंने कांग्रेस पर दोहरे रवैये का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में छात्रों के प्रति हमदर्दी दिखाई जाती है, जबकि दूसरे राज्यों में छात्रों पर लाठियां बरसाई जाती हैं। अखिलेश और रामगोपाल यादव से माफी मांगने की मांग आकाश आनंद ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद तय नहीं कर पा रहे कि उन्हें क्या करना है। कभी पिछड़ों तो कभी ब्राह्मण समाज की बात करते हैं। चुनाव आते ही राजनीति का रंग बदल जाता है। उन्होंने आगरा में हुए समाज के सम्मेलन का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी समाज का अपमान किया गया। आकाश ने अखिलेश यादव और प्रोफेसर रामगोपाल यादव से समाज के लोगों से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में नाम बदलने की फाइलें तेजी से चलीं, लेकिन अब PDA के नाम पर दलितों और पिछड़ों का वोट मांगा जा रहा है। सपा को बताया भाजपा की बी टीम आकाश आनंद ने सपा पर दलित और पिछड़ा विरोधी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2012 में प्रमोशन में आरक्षण से जुड़े बिल का सपा ने विरोध किया था। सपा सरकार के दौरान छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने सपा पर भाजपा के साथ राजनीतिक नजदीकी रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा भाजपा की बी टीम है। आकाश आनंद ने 6 दिसंबर को लखनऊ में मायावती की होने वाली जनसभा में सभी को पहुंचने के लिए तैयार रहने को कहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'जिसे हम समझ नहीं पाते, उसे ईश्वर मान लेते हैं':लखनऊ में जावेद अख्तर बोले- गॉड को किसी के लिए लड़ते नहीं देखा
    Next Article
    क्रिकेटर मो. शमी ने नितिन नवीन से मुलाकात की:अमरोहा से चुनाव लड़ सकते, ढाई महीने पहले जयंत चौधरी से मिले थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment