Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में महिला रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड:DIG ने परेड की सलामी ली, 9 महीने के कठोर प्रशिक्षण के बाद सिपाही बनीं

    12 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ पुलिस लाइन में 594 महिला रिक्रूट आरक्षियों का भव्य दीक्षान्त परेड समारोह हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि डीआईजी आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह ने परेड की सलामी ली। 20 टोलियों का निरीक्षण किया। इन महिला रिक्रूट आरक्षियों का 9 माह का आधारभूत प्रशिक्षण 21 जुलाई 2025 से पुलिस लाइन आजमगढ़ में हो रहा था। जिसमें आजमगढ़ से 235, गाजीपुर से 204, मऊ से 104 और भदोही से 51 महिला रिक्रूट आरक्षी शामिल रहीं। प्रशिक्षण के दौरान अंतः कक्षीय 8 विषयों और बाह्य कक्षीय 10 विषयों में गहन और अनुशासित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। दिलाई गई शपथ दीक्षान्त परेड समारोह में मुख्य अतिथि डीआईजी आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह ने परेड की सलामी ली। परेड में सम्मिलित 594 महिला रिक्रूट आरक्षियों को उनके कर्तव्यों व दायित्वों का बोध कराते हुए सेवा की शपथ दिलाई गई। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में आयोजित इस डीआईजी आजमगढ़ ने महिला रिक्रूट आरक्षियों को सामाजिक बुराइयों से दूर रहने, सदैव अनुशासित रहने व जीवन पथ पर निरंतर अग्रसर रहने के लिए शुभकामनाएं दीं। अंतः एवं बाह्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर 16 एवं 3 परेड कमाण्डर सहित कुल 19 महिला रिक्रूट आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र, पुरस्कार प्रदान किए गए। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में आयोजित दीक्षान्त परेड समारोह में उद्घोषणा के लिए पुलिस उपाधिक्षक शशिमौली पाण्डेय और अभय तिवारी को सम्मानित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चौरी चौरा सीट पर भाजपा से टप्पू सिंह पहली पसंद:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार विशाल सिंह, बसपा से वीरेंद्र पांडेय; जानिए विधायक का क्या हुआ
    Next Article
    होमगार्ड-भर्ती परीक्षा देने जा रहे युवक की लखनऊ में मौत:तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई; बहन की विदाई के दिन उजड़ा घर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment