Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होमगार्ड-भर्ती परीक्षा देने जा रहे युवक की लखनऊ में मौत:तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई; बहन की विदाई के दिन उजड़ा घर

    11 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में आज रविवार सुबह सड़क हादसे में होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने जा रहे युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आज ही मृतक की बहन की विदाई हो रही थी। वह कल बारात के स्वागत के बाद आज पेपर देने जा रहा था। मृतक की पहचान बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित गौरा करौंदी गांव के अनुभव सिंह के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह मां-बाप का इकलौता था। अपने चचेरे भाई कुलदीप सिंह के साथ बाइक से रायबरेली परीक्षा देने जा रहा था। सुबह करीब जब वे निगोहां के भगवानपुर गांव के पास पहुंचा, तभी उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम से किया इन्कार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनुभव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी भेजा और शव को कब्जे में ले लिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। बहन की कल आई थी बारात, आज विदाई घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। शनिवार को ही अनुभव की बहन आकांक्षा की शादी हुई थी और रविवार को उसकी विदाई होनी थी। विदाई के वक्त ही भाई की मौत की खबर घर पहुंची, जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। अनुभव अपने परिवार का इकलौता बेटा था। परिवार में पिता राजेश, मां शीला और दो बहनें आकांक्षा और प्रिया हैं। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में महिला रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड:DIG ने परेड की सलामी ली, 9 महीने के कठोर प्रशिक्षण के बाद सिपाही बनीं
    Next Article
    बिलारी सीट पर भाजपा से पहली पसंद ऋषिपाल सिंह:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार शुभम राठी, बसपा से वसीम अकबर; विधायक का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment