Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में जमीन बंटवारे को लेकर जमकर मारपीट:सात आरोपियों के खिलाफ FIR, पुलिस मामले की कर रही जांच

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर सात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित प्रमोद कुमार ने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश और जमीन की बंटवारे को लेकर अचानक गुट बनाकर रामसरीख, सुनील कुमार, सुधीर कुमार, सुमित्रा देवी, शशि कला, रागिनी, हरीश कुमार सभी लोग मिलकर लाठी डंडे से घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से सिर पर वार कर दिया। इसके साथ ही गला दबाने लगे जिससे मैं जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया हो हल्ला सुनकर मेरे पिता और पत्नी मां के पास पहुंचे और बीज बचाओ करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने मेरे पिता की भी लाठी डंडे से पिटाई की। और मेरी पत्नी के साथ मारपीट की घटना के साथ ही उसके कपड़े फाड़ दिए गए। पीड़ित की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर मुबारकपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में आंधी-बारिश से बदला मौसम:रात से शुरू हुआ मौसम का मिजाज; बिजली आपूर्ति भी हुई प्रभावित
    Next Article
    घोसी में 'जयचंद' शब्द पर सियासी जंग:सांसद ने ऊर्जा मंत्री पर साधा निशाना, विकास कार्यों पर उठाए सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment