Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में बदला मौसम का मिजाज:तेज हवाओं के साथ आउटर वाले इलाकों में शुरू हुई हल्की बारिश, मौसम हुआ सुहाना

    3 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ में सुबह निकली धूप 10 बजते ही बादलों में बदल गई। अचानक हो रहे मौसम परिवर्तन से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। जिले के आउटर वाले इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। इससे आम जनता को गर्मी से निजात मिलती नजर आ रही है। जिले के ठेकमा, अतरौलिया, रौनापार वाले इलाकों में बारिश की हल्की फुहारें पड़ रही हैं। लगातार बदल रहे मौसम में जिस तरह से भीषण गर्मी के बाद बारिश शुरू हुई। ऐसे में मौसम सुहाना हो गया है। सोमवार को जिले का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में मौसम में लगातार परिवर्तन होता रहेगा वहीं चल रही तेज हवाओं के कारण जनजीवन भी बुरी तरह से प्रभावित होता दिख रहा है। तेज हवाओं के साथ हो रही है बारिश आजमगढ़ में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। ऐसे में पेड़ों और बिजली के खंभों के गिरने का खतरा है। 4 दिन पूर्व जिले में हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ गिरने से दो गायों के साथ-साथ एक किशोरी की भी दर्दनाक मौत हो गई थी। इसके साथ ही कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिरने के कारण बिजली की आपूर्ति भी बाधित हुई थी। वहीं जिला प्रशासन ने आम लोगों से लगातार बदल रहे मौसम को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शव दफनाने की आड़ में जमीन कब्जाने का प्रयास:राजस्व टीम ने रोका, मृतक का अंतिम संस्कार कब्रिस्तान में कराया
    Next Article
    लखनऊ में तूफान के साथ बारिश, नाले उफनाए:कई इलाकों में जलभराव, बिजली कटी, दोपहर में ओले का अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment