Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में भीषण गर्मी, पारा 42 डिग्री पर:सड़कों पर पसरा सन्नाटा, सिर ढककर निकल रही महिलाएं

    9 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में बुधवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लगातार बढ़ती गर्मी के चलते दोपहर के समय शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग तेज धूप और लू से बचने के लिए घरों में ही कैद नजर आए। भीषण गर्मी के बीच सड़क पर निकलने वाले लोग खुद को धूप से बचाते नजर आए। बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां सिर और चेहरे को दुपट्टे से ढककर चलती दिखीं। कई लोग गमछा और कपड़ा बांधकर ही बाहर निकलने को मजबूर रहे। बिजली कटौती ने बढ़ाई मुश्किलें लगातार बढ़ते तापमान के साथ बिजली कटौती ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। उमस और गर्मी के बीच बार-बार बिजली जाने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सड़क पर चलने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग का अलर्ट मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में गर्मी का असर और भी तेज होने की संभावना जताई जा रही है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिना जरूरी काम के दोपहर में घर से बाहर न निकलें। प्रशासन ने कहा है कि भीषण गर्मी से बचाव ही सबसे जरूरी है। मौसम में बदलाव के चलते सर्दी-जुकाम और खांसी के मामले भी सामने आ रहे हैं। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि धूप से आने के तुरंत बाद ठंडा पानी न पिएं और शरीर को धीरे-धीरे सामान्य तापमान पर आने दें। लगातार बढ़ते तापमान के चलते लोग सिर पर गमछा बांधकर और पूरे शरीर को ढककर ही बाहर निकल रहे हैं। जिला प्रशासन लगातार लोगों से सावधानी बरतने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की अपील कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नारी शक्ति के सम्मान पर सियासत तेज:नोएडा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- आधी आबादी के बिना विकसित भारत संभव नहीं
    Next Article
    सिलेंडर के लिए एक महीने से चक्कर लगा रहे:कानपुर में लोग बोले- महिलाओं के साथ बदतमीजी हो रही, गैस ब्लैक में बिक रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment