Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नारी शक्ति के सम्मान पर सियासत तेज:नोएडा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- आधी आबादी के बिना विकसित भारत संभव नहीं

    10 hours ago

    1

    0

    नोएडा में बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रेस वार्ता कर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर देशभर की महिलाओं की नजरें लंबे समय से संसद पर टिकी हुई हैं, ताकि उन्हें लोकसभा और विधानसभा में अधिक प्रतिनिधित्व मिल सके और नीति निर्धारण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो। पंकज चौधरी ने कहा कि यह विधेयक आज का नहीं, बल्कि पिछले तीन-चार दशकों से लंबित रहा है। उन्होंने कहा कि आधी आबादी की भागीदारी के बिना देश का विकसित राष्ट्र बनना संभव नहीं है। महिला योजनाओं का दिया हवाला उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपनी योजनाओं और नीतियों में महिलाओं को प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री आवास योजना और उज्ज्वला योजना का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि इन योजनाओं में महिलाओं को प्राथमिकता के साथ लाभ पहुंचाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर परिवारों में चिंता का माहौल रहता था, लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद स्थिति में सुधार आया है। उन्होंने दावा किया कि आज प्रदेश में 35 से 36 प्रतिशत महिलाएं रोजगार से जुड़ी हैं और महिला सशक्तीकरण को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। मोदी सरकार में बढ़ा महिला प्रतिनिधित्व उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का जिक्र करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल की शुरुआत से ही महिला सशक्तीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। भाजपा संगठन में भी महिलाओं को अधिक अवसर दिए जा रहे हैं। पंकज चौधरी ने बताया कि वर्तमान लोकसभा में 87 महिला सांसद हैं, जो देश में बढ़ते महिला प्रतिनिधित्व का संकेत है। उन्होंने कहा कि भाजपा उन सीटों पर महिला कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देती है जहां उनकी मजबूत भागीदारी होती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिधनू में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:दो बीघा गेहूं की फसल जली; फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
    Next Article
    आजमगढ़ में भीषण गर्मी, पारा 42 डिग्री पर:सड़कों पर पसरा सन्नाटा, सिर ढककर निकल रही महिलाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment