Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में आपत्तिजनक VIDEO वायरल करने पर FIR:फेक ID बनाकर युवक ने लड़की की तस्वीरें शेयर की, कार्रवाई की मांग

    13 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले में युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर मेहनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह बलिया जिले की रहने वाली है। आरोपी संतलाल कुमार जो की तरवा थाना क्षेत्र का रहने वाला है द्वारा अपने मोबाइल नंबर से रानी कुटू नाम की आईडी बनाकर असली नंबर और फोटो लगाकर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया जिससे लगातार मेरी छवि खराब हो रही है। और मेरा नंबर कई लोगों के पास चला गया। जिसके कारण मेरे पास कई लोगों के फोन आ रहे हैं। आरोपी की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। साइबर टीम ने शुरू की जांच पीड़िता ने इस मामले में सीएम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। मामले का संज्ञान मिलते ही जिले की पुलिस और साइबर टीम मामले की छानबीन में जुट गई है। साइबर टीम के पुलिस कर्मियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को ट्रैक करके गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिले में साइबर अपराधियों द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिए जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि कई मामलों में कार्रवाई भी हो चुकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय में ABVP का प्रदर्शन:गर्मी से 1 स्टूडेंड बेहोश, परीक्षा में जानबूझकर फेल करने का आरोप
    Next Article
    जौनपुर में महापुरुषों की प्रतिमाएं होंगी संरक्षित:डॉ. आंबेडकर योजना से प्रत्येक पर 10 लाख रुपये खर्च

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment