Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में महापुरुषों की प्रतिमाएं होंगी संरक्षित:डॉ. आंबेडकर योजना से प्रत्येक पर 10 लाख रुपये खर्च

    11 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत महापुरुषों की प्रतिमाओं का संरक्षण और सुंदरीकरण किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक प्रतिमा के सुंदरीकरण कार्य पर दस लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस योजना में महापुरुषों, राष्ट्रीय स्तर के समाज सुधारकों और सांस्कृतिक विभूतियों की प्रतिमाओं को शामिल किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य इन प्रतिमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उनके प्रति आमजन में सम्मान व जागरूकता बढ़ाना है। संरक्षण कार्य में प्रतिमाओं के ऊपर छत का निर्माण, बाउंड्रीवॉल का निर्माण, मरम्मत, रंग-रोगन, प्रकाश व्यवस्था और आसपास के क्षेत्र का विकास शामिल है। वर्तमान में कई स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के ऊपर छत और चारों ओर बाउंड्रीवॉल का अभाव है। समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल ने बताया कि जनप्रतिनिधियों से इस संबंध में जल्द ही प्रस्ताव मांगे जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल प्रतिमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि महापुरुषों के प्रति सम्मान और जागरूकता भी बढ़ेगी। योजना के तहत गांव-गांव स्थापित प्रतिमाओं में से सार्वजनिक स्थानों पर लगी प्रतिमाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए विधानसभावार अलग से बजट भी निर्धारित किया गया है, ताकि जिले के अधिक से अधिक महत्वपूर्ण स्थलों को इस योजना में शामिल किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में आपत्तिजनक VIDEO वायरल करने पर FIR:फेक ID बनाकर युवक ने लड़की की तस्वीरें शेयर की, कार्रवाई की मांग
    Next Article
    वाराणसी में मोबाइल टावर पर चढ़कर व्यक्ति का हंगामा:जमीन संबंधी विवाद से है परेशान, पुलिस को फोन कर दी सूचना; जान देने की दे रहा धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment