Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय में ABVP का प्रदर्शन:गर्मी से 1 स्टूडेंड बेहोश, परीक्षा में जानबूझकर फेल करने का आरोप

    15 hours ago

    1

    0

    बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में मंगलवार को ABVP के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कुलपति कार्यालय का घेराव किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि हाल ही में घोषित परीक्षा परिणामों में भारी अनियमितताएं की गई हैं। कई विद्यार्थियों को 75 में से मात्र 1, 2 या 3 अंक दिए गए हैं। को-करिकुलर विषयों में भी बड़ी संख्या में छात्रों को बैक लगा दी गई है। ABVP का कहना है कि यह पूरा मामला छात्रों से दोबारा परीक्षा फॉर्म भरवाकर आर्थिक वसूली करने की सुनियोजित व्यवस्था बन चुका है। भीषण गर्मी के बीच प्रदर्शन के दौरान एक कार्यकर्ता संतोष की तबीयत बिगड़ने पर वह बेहोश भी हो गया। कुलपति अनुपस्थित, ज्ञापन लेने नहीं आया कोई अधिकारी छात्रों का गुस्सा तब और बढ़ गया जब वे अपनी शिकायत लेकर पहुंचे, लेकिन कुलपति प्रोफेसर के.पी. सिंह विश्वविद्यालय में मौजूद नहीं थे। काफी देर तक नारेबाजी के बावजूद कोई भी जिम्मेदार अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा, जिससे प्रदर्शन और उग्र हो गया। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय अब केवल नाम का रह गया है, जहां न तो शैक्षणिक कैलेंडर का पालन हो रहा है और न ही तकनीकी खामियों को दूर किया जा रहा है। फीस और तकनीकी गड़बड़ियों पर भी सवाल ABVP ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों का कहना है कि सेमेस्टर फॉर्म की फीस 1500 रुपये होने के बावजूद बैक पेपर के लिए 3000 रुपये वसूले जा रहे हैं, जो सीधी लूट है। इसके अलावा, परीक्षा फॉर्म भरते समय विषय बदल जाना, पास होने के बावजूद रिजल्ट में ‘Not Clear’ दिखना और परीक्षा देने के बाद ‘Absent’ दर्ज कर देना जैसी तकनीकी खामियों से छात्र मानसिक रूप से परेशान हैं। विद्यार्थी परिषद की मुख्य मांगें:
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल:हत्या का आरोप लगाकर परिजनों का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग पर अड़े
    Next Article
    आजमगढ़ में आपत्तिजनक VIDEO वायरल करने पर FIR:फेक ID बनाकर युवक ने लड़की की तस्वीरें शेयर की, कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment