Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में शेयर ट्रेडर की संदिग्ध हालत में मौत:गर्ल फ्रेंड के बुलाने पर गया था, जूस पीने के बाद बिगड़ी हालत

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में शेयर ट्रेडिंग करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने गर्ल फ्रेंड व दो दोस्तों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। इकलौते बेटे की मृत्यु से घर में मातम छा गया। पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है। अब पढ़िए पूरा मामला कमला नगर के तेज नगर निवासी अनुराग शर्मा का 21 वर्षीय पुत्र अंशुमान भारद्वाज शेयर ट्रेडिंग का काम करते थे। परिजनों ने बताया गुरुवार सुबह करीब साढे़ 11 बजे किसी का फोन आया। बेटे ने बताया कि जगदीशपुरा में जीवन ज्योति हॉस्पीटल के पास किसी से मिलने जा रहा है। दोपहर करीब ढाई बजे यहां अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। बताया गया है कि उसे जूस पिलाया गया था। अशंुमान के दोस्त और गर्ल फ्रेंड उसे हॉस्पीटल लेकर गए। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने अंशुमान को एसएन इमरजेंसी के लिए रेफर कर दिया। एसएन इमरजेंसी में डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मृत्यु से घर में मातम छा गया। जहर देकर हत्या का आरोप मृतक के मामा पंकज दीक्षित ने युवक को जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गर्लफ्रेंड के बुलाने पर पहुंचे अंशुमान के दोनों दोस्तों से उसका 6 महीने पहले खरीदी गई कार को लेकर विवाद चल रहा था। साजिश के तहत अंशुमान की हत्या की गई है। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा प्रदीप कुमार ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए शुक्रवार को युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। विसरा सुरक्षित करके जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट होगा। तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। टूट गया परिवार, कमाने वाला चला गया माता-पिता का अंशुमान इकलौता बेटा था। पिता अनुराग शर्मा 10 वर्षों से गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। ऐसे में अंशुमान ही शेयर ट्रेडिंग से होने वाले मुनाफे से अपना व माता-पिता का भरण पोषण कर रहा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में शादी के 18 दिन बाद युवक की मौत:दो बाइकों की टक्कर, मामा समेत दो लोग घायल
    Next Article
    बफ्टा का नाट्य निर्वाण सीज़न-2 शुरू:विश्व रंगमंच दिवस पर संत गाडगे प्रेक्षागृह में तीन दिवसीय उत्सव का आगाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment