Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में जूते के सोल की फैक्ट्री में लगी आग:धुआं देख मची भगदड़, एक घंटे की मशक्कत के बाद बुझी

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा में शनिवार सुबह सिकंदरा थाना क्षेत्र की ब्रजदीप कॉलोनी में जूते के सोल बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री से धुआं उठता देख इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री में हर तरफ धुआं ही धुआं शनिवार सुबह करीब 8 बजे ब्रजदीप कॉलोनी स्थित जूते के सोल की फैक्ट्री से अचानक घना धुआं निकलने लगा। धुआं देखकर आसपास के लोग फैक्ट्री की ओर दौड़े। कुछ ही मिनटों में पूरी फैक्ट्री धुएं से भर गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के घरों से लोग बाहर निकल आए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए पुलिस कंट्रोल रूम और फायर स्टेशन को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और पाइपों से पानी की बौछार शुरू कर दी। दमकल कर्मियों को आग बुझाने में करीब एक घंटे का समय लगा। गनीमत रही कि घटना सुबह के वक्त हुई, जब फैक्ट्री में मजदूर काम पर नहीं पहुंचे थे। इससे जनहानि होने से बच गई। हालांकि आग से फैक्ट्री में रखी मशीनें, रबर और तैयार सोल का स्टॉक जलकर खाक हो गया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फायर विभाग के अधिकारी बोले- गर्मी में तापमान बढ़ने से बढ़ रही घटना फायर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने से शॉर्ट सर्किट और आग की घटनाएं बढ़ जाती हैं। फैक्ट्रियों में पुरानी वायरिंग या ओवरलोड के कारण स्पार्किंग हो जाती है। अधिकारियों ने फैक्ट्री संचालकों से अपील की है कि बिजली के उपकरणों और वायरिंग की समय-समय पर जांच कराएं। साथ ही फायर सेफ्टी के इंतजाम दुरुस्त रखें, ताकि बड़े हादसे से बचा जा सके।पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। फैक्ट्री में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत:घटनास्थल पर रुकी रही पैसेंजर ट्रेन, पुलिस कर रही शिनाख्त की कोशिश
    Next Article
    गाजीपुर में किशोर की मौत के बाद NH-24 जाम:गांव के लोगों पर काम के बहाने ले जाने का आरोप, दो दिन से लापता था; परिजनों बोले - गला दबाकर की हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment