Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में 20 मई को दवाइयों की दुकानें बंद रहेंगी:फॉर्मा एसोसिएशन ने किया हड़ताल का ऐलान, ऑनलाइन बिक्री और छूट का विरोध

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में ऑनलाइन दवा बिक्री और नकली दवाओं के विरोध में आगरा फार्मा एसोसिएशन 20 मई को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल में शामिल होगा। इस दिन शहर की सभी दवा दुकानें बंद रहेंगी। यह हड़ताल ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर की जा रही है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप बंसल ने बताया कि यह हड़ताल तीन मुख्य मांगों को लेकर की जा रही है। पहली, ऑनलाइन दवा बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। दूसरी, कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा दिए जा रहे भारी डिस्काउंट को बंद किया जाए। तीसरी, बाजार में बिक रही नकली दवाओं पर सख्त नियंत्रण लगाया जाए। लंबे समय से उठ रही मांगें, नहीं मिला समाधान अनूप बंसल ने कहा कि केमिस्ट एसोसिएशन लंबे समय से इन मुद्दों को सरकार के सामने उठा रहा है। कई बार ज्ञापन दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। उनका कहना है कि बिना डॉक्टर की पर्ची के ऑनलाइन दवाएं बेची जा रही हैं, जिससे मरीजों की जान को खतरा है। कॉरपोरेट डिस्काउंट से छोटे व्यापारियों पर असर उन्होंने आरोप लगाया कि कॉरपोरेट कंपनियां 30 से 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट देकर छोटे दवा व्यापारियों का कारोबार प्रभावित कर रही हैं, जिससे उनका व्यवसाय चौपट हो रहा है। एसोसिएशन ने कहा कि नकली दवाओं का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, जिससे न सिर्फ मरीजों की सेहत पर खतरा है, बल्कि ईमानदार केमिस्ट की साख भी प्रभावित हो रही है। 20 मई को शहरभर में बंद रहेंगी दुकानें एसोसिएशन पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि 20 मई को आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर शहर की सभी रिटेल और होलसेल दवा दुकानें बंद रहेंगी। यह हड़ताल शांतिपूर्ण होगी। मरीजों से अपील की गई है कि वे पहले से जरूरी दवाएं खरीद लें। इस हड़ताल में देशभर के 12 लाख से अधिक केमिस्ट शामिल होंगे। आगरा में करीब 3 हजार दवा दुकानें बंद रहेंगी, जिससे व्यापक असर देखने को मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में पूर्व प्रधान पर हमला, VIDEO:दाहिने पैर में फ्रैक्चर, 3 आरोपियों पर केस दर्ज, 2 गिरफ्तार
    Next Article
    मुगलपुरा पुलिस ने 421 ग्राम चरस पकड़ी:अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 लाख रुपये से अधिक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment