Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में 135वीं आंबेडकर जयंती पर भीमनगरी का भव्य आयोजन:31 किलो केक कटा, आज डिप्टी सीएम अनुयायियों को संबोधित करेंगे

    13 hours ago

    1

    0

    आगरा में संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर 31वीं भीमनगरी का आयोजन शाहगंज स्थित जीआईसी मैदान में किया जा रहा है। इस अवसर पर भीमनगरी समारोह आयोजन समिति की ओर से मुख्य मंच पर डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मोत्सव को केक काटकर मनाया गया। समारोह में क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष सागर और महामंत्री महेंद्र सिंह ने बताया कि भारत रत्न बाबा साहेब के जन्मदिन पर “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करते रहो” का संदेश मंच से दिया गया। कार्यक्रम में 31 किलो का केक काटकर उपस्थित लोगों में वितरित किया गया। बच्चों को मिले बैग-स्टेशनरी समारोह के तहत “शिक्षा का भंडारा” कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत रामनगर पुलिया स्थित डॉ. आंबेडकर विद्यालय में करीब तीन सौ बच्चों को स्कूल बैग और स्टेशनरी भेंट की गई। आयोजन के अनुसार आज शाम बुद्ध वंदना के साथ भीमनगरी का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। इसमें थाईलैंड से आए विद्वान भंते फ्रा अमनात इंटीटेचो कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंच से बाबा साहेब के अनुयायियों को संबोधित करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम में मंच पर प्रख्यात पंजाबी लोकगायिका गिन्नी माही की संगीत संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। शोभायात्रा निकली, प्रशासन रहा मुस्तैद बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर कटरा गाड़ियांन स्थित डॉ. आंबेडकर भवन से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा पुलिस आयुक्त दीपक कुमार, अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह और जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने लिया। अधिकारियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया और शोभायात्रा को रवाना किया। इस दौरान शोभायात्रा कमेटी के पदाधिकारी, डीसीपी यातायात सोनम, डीसीपी नगर सैय्यद अली अब्बास, डीसीपी पश्चिमी आदित्य और एडीसीपी हिमांशु गौरव समेत कई पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद मुकेश राजपूत ने की कमेटी हॉल बनाने की घोषणा:सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी हुआ आयोजन,प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
    Next Article
    क्या बकवास...Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai के रिव्यू को लेकर इन्फ्लुएंसर-वरुण धवन के बीच ऐसा क्या हुआ, पहले किया कमेंट फिर करना पड़ा डिलीट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment