Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा के नए डीएम बने मनीष बंसल:मुख्य चुनाव आयुक्त के दामाद हैं; सहारनपुर के डीएम मनीष बंसल यहां भेजे गए

    3 hours ago

    2

    0

    आगरा जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी का तबादला हो गया है। अरविंद मल्लप्पा बंगारी को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है। आईएएस अधिकारी मनीष कुमार बंसल आगरा के नए डीएम होंगे। अभी तक वो सहारनपुर के डीएम थे। आईएएस मनीष बंसल देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के दामाद हैं। उनकी पत्नी मेधा रूपम गाजियाबाद की जिलाधिकारी हैं। मनीष बंसल पंजाब के छोटे से शहर संगरूर से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता का नाम राम अवतार बंसल और उनकी मां सुधा बंसल हैं। उनके पिता एक बैंक के मुख्य प्रबंधक हैं और उनकी मां एक गृहिणी हैं। मनीष की बचपन से ही पढ़ाई में रुचि थी। उन्होंने हाई स्कूल के साथ-साथ इंटरमीडिएट में अच्छे अंक प्राप्त किए थे। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में प्रौद्योगिकी में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। वह 2014 बैच के आईएएस हैं। अरविंद 2011 के बैच के अधिकारी हैं अरविंद 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और आगरा में 15 सितंबर 2024 को जिलाधिकारी बने थे। आगरा में उनका कार्यकाल अच्छा रहा। जनता के बीच में उनकी छवि अच्छी रही। 15 जिलों के डीएम सहित 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 जिलों के डीएम सहित 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। देवीपाटन मंडल के मंडलायुक्त भी बदले गए हैं। इनके अलावा मुख्य विकास अधिकारी के साथ ही सचिव स्तर के अधिकारी और विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्षों तक इसमें शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों का हंगामा:सक्का घाट पर माला-फूल बेचने को लेकर था विवाद, आरोपी फरार
    Next Article
    महिला से मकान मालिक ने बनाया संबंध बनाने का दबाव:लखनऊ में छेड़छाड़ से तंग आई महिला; पति छोड़कर गया, 3 बच्चों संग बेसहारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment