Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में डंपर-बाइक की टक्कर, युवक की मौत:एक घायल, तीसरा सुरक्षित, दुर्घटना के बाद चालक फरार, वाहन जब्त

    1 hour ago

    1

    0

    अमेठी में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के तेतारपुर गांव के पास रायबरेली-अयोध्या मार्ग पर हुई। एक तेज रफ्तार डम्फर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में सत्यम नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मोटरसाइकिल पर सवार दुर्गेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जगदीशपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मोटरसाइकिल पर तीसरा युवक विशाल बाल-बाल बच गया और उसे कोई चोट नहीं आई। पुलिस के अनुसार, यह टक्कर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP 36 W4114) और डम्फर (UP 78 GT 9537) के बीच हुई। तीनों युवक जगदीशपुर से मोहनगंज की ओर जा रहे थे। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक सत्यम के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डम्फर को जब्त कर लिया गया है, हालांकि उसका चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है और मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्टाफ की कमी, नहीं चालू हो पा रही नई मॉर्चरी:15 मैन पावर की जरूरत, 2 साल पहले हैंडओवर हुई थी; पोस्टमॉर्टम में लंबी वेटिंग
    Next Article
    गोरखपुर के क्लब-17 में पुलिस ने मारा छापा:धुआं उड़ाते मिले लोग, चार कर्मचारियों को पकड़कर 20 हुक्का बरामद किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment