Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में झगड़े में फायरिंग, 7 से ज्यादा घायल:18 नामजद आरोपियों पर मुकदमा, पुलिस ने कई को हिरासत में लिया

    1 hour ago

    1

    0

    चंदौली जिले के कंदवा थानाक्षेत्र के तेल्हरा गांव में आपसी विवाद के बाद गोली चलाकर सात लोगों को घायल करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष के अभिमन्यु के तहरीर के आधार पर 18 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं। वहीं इस मामले में 14-15 लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया हैं। पुलिस के अफसरों का दावा है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। आपको बता दें कि कंदवा थाना क्षेत्र के तेल्हरा गांव में रविवार की सुबह आपसी विवाद के चलते दो पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट हो गई। लाठी डंडे चलने लगे। इसी दौरान एक पक्ष के द्वारा लाइसेंसी बंदूक से दूसरे पक्ष पर फायरिंग झोंक दिया गया। जिसके चलते सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वह घायल होकर सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गोली लगने से तेल्हरा गांव के रामदुलार, लखैबर, पंकज, श्यामलाल, मनोज, मदन और अमित कुमार घायल हुए थे। इसी मामले में पीड़ित पक्ष के अभिमन्यु की तहरीर पर दूसरे पक्ष के अशोक, सुभाष, संतोष, प्रवीण कुमार, शैलेश, दिनेश, संतलाल, विमलेश, रोशन, नरेंद्र कुमार, रजनीश कुमार, राहूल, वीरेंद्र, मंटू राम, सुरेंद्र, रणविजय, अखिलेश और रामसूरत के खिलाफ दस गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ हैं। इस मामले में पुलिस ने 14-15 लोगों को हिरासत में लिया हैं। जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। सीओ देवेंद्र कुमार ने दावा किया कि जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में संगम की रेती पर सबसे अधिक तापमान 44°C:तपती धूप में बेहाल शहर, घरों से निकलना मुश्किल
    Next Article
    स्टाफ की कमी, नहीं चालू हो पा रही नई मॉर्चरी:15 मैन पावर की जरूरत, 2 साल पहले हैंडओवर हुई थी; पोस्टमॉर्टम में लंबी वेटिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment